प्राकृतिक सौंदर्य का अनुपम उदाहरण है सापुतारा, जानें यहां के रमणीय स्थलों के बारे में

प्राकृतिक सौंदर्य के बीचों बीच रहना किसे अच्छा नही लगता है। हरे भरे जंगल,पहाड़,नदियां और झरनों के बीच रहने का अलग ही मजा है। ऐसी ही एक सुंदर जगह है सापुतारा।गुजरात राज्य में स्थित यह सुंदर पहाड़ी कस्बा शहरी कोलाहल से बहुत दूर स्थित है। सापुतारा नासिक से सत्तर किलोमीटर दूर तथा सूरत से 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।गुजरात के डांग जिले में स्थित सापुतारा समुद्र तल से 1000 फीट की ऊंचाई ओर स्थित है।यहाँ आस पास घूमने लायक कई जगह हैं आइये जानते हैं उन खूबसूरत जगहों के बारे में।यहां देखने लायक अन्य जगहों में शबरी फाल,गिरमाल फॉल,वाणी माता का मंदिर,सीतावन वंसदा राष्ट्रीय पार्क प्रमुख हैं।

सापुतारा झील यह झील यहां पर आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। यहां आप बोटिंग का आनंद भी उठा सकते हैं।यहाँ विभिन्न प्रकार के प्रवासी पक्षियो को भी देखा जा सकता है।

- इको पॉइंट यह जगह प्रकृति के अनुपम नजारे पेश करती है।यहां आप झरने,नदियों की गोद मे समय गुजार सकते हैं। अन्य दर्शनीय स्थानों में लुइस पॉइंट,चार्लोट पॉइंट,किंग जॉर्ज पॉइंट प्रमुख हैं।

- वैली व्यू पॉइंट लगभग डेढ़ किलोमीटर की साहसिक चुनोती पूर्ण चढ़ाई आपको सापुतारा की चोटी तक ले जाएगी। यहां से आप पूरे सापुतारा को देख सकते हैं। यहां सनराइज़ पॉइंट भी देखने लायक है।

- सनसेट पॉइंट इसे गया गांधी शिखर के नाम से जाना जाता है।सूर्यास्त के समय यह स्थान फोटोग्राफी के लिए बहुत ही शानदार है। ऊपर से आदिवासी गाँव दिखाई देते हैं जो बहुत ही सुंदर लगते हैं।

- ट्राइबल म्यूजियम इस संग्रहालय में आप आदिवासी लोगो के जीवन आए जुड़ी कई चीजें तथा उनकी जीवन शैली के बारे में ज्यादा जान सकते हैं।बैलगाड़ी,खेती के समान,विभिन्न पोशाक तथा मिट्टी के बर्तनों का सुंदर संग्रह यहां देखा जा सकता है।