बिताने हैं पार्टनर के साथ प्यार भरे हसीन पल, बनाएं दुनिया की इन 7 रोमांटिक जगहों का ट्रिप

इस व्यस्ततम जीवनशैली में आपको अपनी पार्टनर के लिए समय निकालना बहुत जरूरी हैं ताकि आपकी रिलेशनशिप में प्यार बना रहे। इसका सबसे अच्छा तरीका हैं कि अपनी पार्टनर को ऐसी रोमांटिक जगह लेकर जाया जाए जहां आप उनके साथ प्यार भरे हसीन पल बिता सकें। आज इस कड़ी में हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी ही बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की आबो-हवा में ही प्यार घुला होता है। यहां पार्टनर के साथ रोमांटिक लाइफ एंजॉय करना आपको और पास लाता हैं। इन जगहों पर बिताया हर लम्हा आपके दिल में एक तस्वीर की तरह बस जाता हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो दुनिया की इन रोमांटिक जगहों पर जा सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

वेनिस

पानी में एक आइलैंड की तरह तैरते शहर की खूबसूरती किसी को भी आकर्षित कर सकती है। ऐसा ही एक शहर इटली का वेनिस है। पानी में तैरते एक द्वीप की तरह लगने वाला ये शहर कई मायनों में अपनी प्राकृतिक छटा और खूबसूरती से दुनिया के शहरों से अलग है। इस शहर में करीब 120 द्वीप हैं। उनके बीच नहरें हैं, पुल हैं। इटली के इस शहर को या तो नावों पर घूमा जा सकता है या फिर पैदल। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीता सकते है।

स्पेन

स्पेन यूरोप के सबसे खूबसूरत और आकर्षक देशों में से एक है। स्पेन अपने सुंदर समुद्री तटों, बर्फीले पहाड़ों, रेगिस्तानों और नाइटलाइफ के लिए मशहूर है। यह दुनिया की टॉप हॉलिडे डेस्टिनेंशन्स में से एक है। इस देश की सुंदरता, भाषा, संस्कृति और खाना सब कुछ आपको स्वर्ग में होने का एहसास दिलाएंगे। यहाँ आप अपने पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक पल एंजॉय कर सकते हैं।

हवाई

अगर आप अपने पार्टनर के साथ बिल्कुल प्यार में खोना चाहते है। तो इस जगह से अच्छी कोई जगह न हो सकती है। बीच, पानी, प्राइवेट पुल के साथ-साथ आप डूबते हुए सूरत के मनमोहक सीन को भी देख सकते है। हवाई में कई बीच और प्राइवेट पुल हैं जहां पर अपने पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक पल बिता सकते है। अगर आपको नेचर और अपने पार्टनर से प्यार है, तो जरुर एक बार इस जगह पर जाएं।

स्विट्जरलैंड

स्विट्ज़रलैंड देश के सबसे खूबसूरत और रोमांटिक देशों में एक है। यह यूरोप में र्मनी, इटली और फ्रांस के बीच बसा हुआ एक बेहद सुंदर देश है। यह देश टॉप हनीमून डेस्टिनेशंस में से एक माना जाता है। हर साल हज़ारों लोग अपने पार्टनर के साथ प्यार के कुछ पल बिताने के लिए यहाँ आते हैं।

पेरिस

फ्रांस के पेरिस शहर को 'सिटी ऑफ लव' भी कहा जाता है। यह शहर अपनी ख़ूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर है। पेरिस का एफिल टॉवर को सिंबल ऑफ़ लव भी कहा जाता है। यहाँ का म्यूज़िक, आर्ट, सिनेमा, खाना और आर्किटेक्चर देख कर आप बाकी सब भूल जाएंगे। इस शहर की हवा में प्यार की खुशबू है। यहाँ आने के बाद आप खुद को प्यार करने से नहीं रोक पाएंगे। यहां आकर आप अपने दिल की बात पार्टनर को कह सकते है। यहां आप अपने पार्टनर के और भी करीब आ जाएंगे।

बोरा बोरा आइलैंड

ऐसा आइलैंड जहां पर शांति के साथ-साथ अपनी ही एक प्राइवेसी है। यहां पर आप पानी के ऊपर बने घरों में रह सकते है। बस ये आपके पैकेज के ऊपर निर्भर है। अगर आपका सपना है कि दुनिया से दूर किसी ऐसी जगह जाएं जहां पर आप और आपका पार्टनर हो, तो इससे अच्छी जगह और कोई हो ही नहीं सकती है।

इटली

इटली यूरोप महाद्वीप में स्थित एक बेहद खूबसूरत देश है। इस देश अपने कल्चर, आर्किटेक्चर, फैशन, खाने और सिनेमा के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। इसके अलावा भी यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक बढ़िया पर्यटन स्थल है। इटली के वेनिस शहर को दि सिटी ऑफ़ वॉटर के नाम से जाना जाता है। यह एक बहुत सी रोमांटिक जगह है। हर साल देश-विदेश से लोग यहाँ घूमने आते हैं।