छुट्टियों में लेना चाहते है पैराग्लाइडिंग का मजा, बनाए इन 5 जगहों पर घूमने का प्लान

गर्मियों की छुट्टियाँ चल रही हैं और इस समय में सभी घूमने का मजा लेना पसंद करते है। सभी अपने मनमुताबिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं जो उन्हें आनंद दे। ऐसे में कई लोग होते हैं जिन्हें एडवेंचर पसंद होता हैं और इसके लिए वे पैराग्लाइडिंग करना पसंद करते हैं। पैराग्लाइडिंग अपना अलग रोमांच रखता हैं जिसके लिए सही जगह का चुनाव भी जरूरी हैं। इसलिए आज हम आपके लिए देश की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो पैराग्लाइडिंग के लिए बहुत प्रसिद्द हैं। तो आइये जानते है इन जगहों के बारे में।

बीर बिलिंग (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल प्रदेश को अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण मशहूर माना जाता हैं। वहीं यहां मौजूद बीर बिलिंग को भारत में सबसे शानदार पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स में से एक माना जाता हैं। गर्मियों के मौसम में यहां टूरिस्टों की भीड़ ज्यादा देखने को मिलती हैं।

नंदी हिल्स (कर्नाटक)

बैंगलोर शहर एडवेंचर स्पोर्टस के लिए हॉटस्पॉट भी कहा जाए तो कुछ गलत नहीं हैं क्योंकि यहां कई शानदार डेस्टिनेशन मौजूद हैं जहां आप पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग जैसे रोमांचक खेलों का आनंद उठा सकते हैं। यहां लैंडिग के लिए आरामदायक स्थल मौजूद हैं।

पावना (महाराष्ट्र)

महाराष्ट्र के पुणे से लगभग 65 किलोमीटर दूर पावना में पैराग्लाइडिंग करने का अलग ही मजा हैं। जब आप पावना लेक के ऊपर उड़ान भरते हैं तो नजारा देखने वाला हैं। यहां के मखमली पहाड़ और स़फेद झील के आसपास उड़ना बहुत ही अच्छा लगता है।

कुंजापुरी (उत्तराखंड)

खूबसूरत पहाड़ों की वादियों से घिरे इस प्लेस में आप यह एडवेंटर्स का मजा ले सकते हैं। उत्तराखंड के कुंजापुरा एक बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट भी कहा जाता हैं। यहां आप पैराग्लाइडिंग के साथ प्राकृतिक खूबसूरती से भरे पहाड़ों को भी नजदीक से देख सकते हैं। शिवालिक और गंगोत्री की पहाड़ तक पैराग्लाइडिंग करते हुए आप कई खूबसूरत नजारों को आनंद उठा सकते हैं।

मसूरी (उत्तराखंड)

मसूरी को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता हैं जहां के खूबसूरत पहाड़ों पर पैराग्लाइडिंग करना बड़ा ही सुखद और अद्भुत अनुभव होता है। जी हां, अगर आप स्पेशल पैराग्लाइडिंग करना चाहते हैं तो इस बार मसूरी घूमने का प्लान बनाएं।