क्या आप भी हैं स्ट्रीट फूड लवर्स, जल्दी बनाए देश के इन 6 शहर में घूमने का प्लान

भारत देश को अपने पारंपरिक खानपान के लिए तो जाना ही जाता हैं जहां हर क्षेत्र का अपना अलग स्वाद और जायका हैं। लेकिन इसी के साथ ही देशभर में मिलने वाले स्ट्रीट फूड के भी लोग दीवाने हैं। हर शहर में आपको एक ऐसी जगह मिलेगी जहां स्ट्रीट फूड लवर्स की भीड़ देखने को मिलेगी और यहां के अलग-अलग जायके भी। ऐसे में अगर आप घूमने के दौरान स्ट्रीट फूड खाना पसंद करते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे शहरों की जानकारी लेकर आए हैं जो स्ट्रीट फूड लवर्स के लिए जन्नत से कम नहीं हैं। तो आइये जानते हैं इन शहरों के बारे में...


कोलकाता

कोलकाता को आप स्ट्रीट फूड का राजा कह सकते हैं। यहां आप लोगों को हर वकत कुछ न कुछ खाते हुए देख सकते हैं। चाइना टाउन के बाओ से लेकर सड़क पर मिलने वाले सस्ते बंगाली खाने और काठी रोल्स तक, आपको यह सभी फूड आइटम्स टेस्ट करने चाहिए। साथ ही यहां का फुचका और यहां मिलने वाली मिठाइयों का मजा भी जरूर लें।

अमृतसर

पंजाब का अमृतसर न सिर्फ अपने स्वर्ण मंदिर के लिए जाना जाता है बल्कि यह अपने स्ट्रीट फूड के लिए भी फेमस है। यहां का मशहूर अमृतसरी कुलचा आपको एकबार जरूर खाना चाहिए। इसके साथ ही यहां की लस्सी का भी स्वाद जरूर चखें। अगर आप यहां सर्दियों में जाते हैं, तो मक्के की रोटी और सरसों का साग भी जरूर टेस्ट करें। अगर आप नॉन-वेज के शौकीन हैं, तो बटर चिकन और चिकन टिक्का जैसे फूड आइटम भी जरूर टेस्ट करें।

मुंबई

मुंबई शहर न सिर्फ अपने ग्लैमर के लिए जाना जाता है बल्कि यां के स्ट्रीट फूड दुनियाभर में मषहूर हैं। मुंबई की हर गलियों में आपको तरह-तरह के स्ट्रीट फूड का स्वाद चखने को मिलेगा। आप वड़ापाव खाए बिना इस शहर से जा नहीं सकते, क्योंकि यह आपको शहर के हर कोने में मिल जाएगा। इसके अलावा आप यहां पर मिस्सल पाव, बॉम्बे सैंडविच, पानी पुरी, पाव भाजी और पारसी खाना भी जरूर ट्राई करें।

मदुरै

मदुरै को तमिलनाडु की आत्मा कहा जाता है और यकीनन मदुरै एक सुंदर जगह है। मदुरै की सड़कें कमाल की हैं और आपको यहां कई तरह के स्ट्रीट फूड मिल जाएंगे। आपको यहां पर कई तरह के डोसा से लेकर इडली और नॉन-वेज फूड आइटम्स चखने को मिलेंगे।

दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली एक चमकदार शहर है और स्ट्रीट फूड यहां की खासियत है। यहां मिलने वाली चाट आपको सबसे ज्यादा पसंद आएगी। साथ ही यहां के टेस्टी गोलगप्पे भी आपका दिल जीत लेंगे। इसके अलावा अगर आप स्ट्रीट फूड लवर हैं तो यहां के छोले भटूरे, छोले-कुलचे और तरह-तरह की बिरयानी भी जरूर ट्राई करें। दिल्ली के हर कोने में मोमोज़ भी मिलते हैं।

लखनऊ

उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक शहर लखनऊ, खाने के शौकीन लोगों से भरा हुआ है। अगर आपने यहां का स्ट्रीट फूड अभी तक नहीं खाया तो जल्द ही इसका प्लान बना लें। यहां आपको लाजवाब टुंडे के कबाब से लेकर कई तरह की बिरयानी और शाकाहारी खाना भी मिल जाएगा। लखनऊ अपने स्ट्रीट फूड के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। लोग यहां के कबाब खाने के लिए दूर-दूर से आते हैं।