ठंड के दिनों में बनाए इन 4 जगहों पर घूमने का प्लान, सस्ते में करेंगे विदेश यात्रा

मौसम में बदलाव के साथ वातावरण में ठंडक होने लगी हैं जो कि आने वाली सर्दियों की ओर इशारा करती हैं। ठंड के दिनों में घूमने का भी अलग ही मजा होता हैं और कई लोग इंतजार करते हैं कि कब ठंड की शुरुआत हो और घूमने के लिए निकला जाए। ऐसे में जरूरत हैं कि इसकी प्लानिंग पहले से कर ली जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी विदेशी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो ठंड के दिनों में घूमने के लिए बहुत बेहतरीन हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

फोएनिक्स, एरिजोना
एरिजोना का ये शहर नवंबर के महीने में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन है। इस समय यहां का तापमान (Temparature) गर्मि‍यों की तुलना में काफी गि‍र जाता है। अनोखे नजारे देखने के लिए इस शहर की पैदल यात्रा बेहतर रहती है। यहां पयर्टक गोल्‍फ जैसे आउटडोर गेम भी खेले सकते हैं।

सेन मिगुएल डे अल्लेन्डे, मैक्सिको
मैक्सिको का सेन मिगुएल डे अल्लेन्डे ओनी खूबसूरती के चलते चर्चाओं में रहता है। नवंबर के महीने में घूमने के लिए यह जगह सस्ती और अच्छी साबित हो सकती है क्‍योंकि शुरू में मौसम ड्राई होता है। इसलिए यहां सूरज और मौसम के बारे में बिना सोचे आराम से आप घूमने जा सकती हैं और शहर की खूबसूरत जगहों का आनंद ले सकती हैं।

काबो सान लुकास, मैक्सिको
मैक्सिको का काबो सान लुकास शहर सर्दियों में घूमने के लिए बेहतरीन माना जाता है। ऐसे में यहां पर ज्‍यादा भीड़ बढऩे से पहले और चीजों की कीमतें महंगी होने से पहले आप सर्दियों के अंत तक यहां जा सकते हैं। काबो में आपको मछली पकड़ने और व्हेल (Whale) मछली देखने का एक गोल्‍डन चांस सा मिलता है।

रिओ डे जैनेरो, ब्राजील
ब्राजील का रिओ डे जैनेरो सर्दियों के महीने में जन्‍नत के समान एहसास देता है। ब्राजील में यह एक तरह से बसंत का समय है। इस मौसम में यहां घूमना सस्ता और सबसे अच्छा होगा। समुद्र तट के किनारे समय बिताना पयर्टकों को बहुत पसंद आता है।