अगर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हॉलिडे का बना रहे है प्रोग्राम तो ये जगह रहेंगी बेस्ट

घूमने-फिरने का अपना अलग ही मजा होता है और खासकर जब आपकी गर्लफ्रेंड आपके साथ हो। एक-दुसरे की कमर पर हाथ रखकर चलना और कंधे में हाथ डालकर बैठने पर जो सुख की अनूभूति होती है वो आप समझ सकते हैं। और जिन्होनें ऐसा नहीं किया है उन्हें जरूर इस आनंद की अनूभूति लेनी चाहिए। शादी से पहले अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने का मजा, शादी के बाद पत्नी के साथ घूमने से बहुत अलग होता हैं। क्योंकि शादी के बाद पत्नी के साथ व्यक्ति नई बंदिशों में बंध जाता है। वह वो मजे नहीं ले पाता जो एक गर्लफ्रेंड के साथ घूमने में लिए जा सकते हैं। तो अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं तो हम बताते हैं आपको देश की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में।

* पुरी

पुरी वैसे तो एक धार्मिक स्थल के लिए ज्यादा पहचाना जाता है लेकिन अगर आप धार्मिक स्थान से अलग यहाँ के शानदार समुन्दर तटों पर घूमने जाते हैं तो यकीन मानिये वह आपकी लाइफ के सबसे कीमती पल बन जायेंगे। आपको एक बार को गोवा से शानदार यहाँ के समुन्दर किनारें जरुर लगने लगेंगे।

* अंडमान और निकोबार

आप अंडमान और निकोबार तो किसी भी हालत में और हो सके तो सबसे पहले अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने चले जायें। यह जगह वाकई प्रेमियों के लिए बनी है। आप यहाँ जाकर जिन्दगी के सारे मजे ले सकते हैं।

* पांडुचेरी

पांडुचेरी तो वैसे जीवन में एक बार हर भारतीय को घूमना चाहिए। जो लोग पैसों कमी के चलते पांडुचेरी नहीं घूमने जा पा रहे हैं उनके लिए यह जगह वाकई विदेश जैसी फिलिंग देगी। आपको यहाँ कि हवा भी कुछ ऐसी लगेगी कि जैसे आप स्वर्ग में रहने आये हों।

* मेघालय

आपकी प्रेमिका यदि आपसे हमेशा यही बोलती है कि कहीं तो नई जगह इस बार घूमने चलते हैं तो इस बार आपको मेघालय घूमने जरुर जाना चाहिए। मेघालय भी वैसे आशिकों के लिए ही बनाया गया है।

* धर्मशाला

हिमाचल में स्थित धर्मशाला ही एक ऐसी जगह है जहाँ दो प्यार करने वालों को जरुर जाना चाहिए। पर्वतों कि यही एक जगह ऐसी है जहाँ हर बार जाने पर आपको नया अनुभव जरुर होगा।

* खजुराहो

खजुराहों के सेक्स मंदिर में वैसे गर्लफ्रेंड के साथ ही जाने पर ही सही रहेगा। इस जगह को वैसे अश्लील ना ही समझा जाये तो बेहतर होगा। गर्लफ्रेंड के साथ यहाँ जाने पर काफी चीजों पर खुलकर बातचीत की जा सकती है।

* जोधपुर

इसी तरह से दिल्ली के पास घूमने की एक शानदार जगह जोधपुर भी है। यहाँ पर यदि आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने जाते हैं तो आपको वाकई रॉयल फीलिंग आएगी। मार्च के बाद यहाँ जाना और रहना काफी सस्ता हो जाता है।