हिमाचल की इन जगहों पर घूमना दिलाएगा गर्मियों से राहत

गर्मियों का समय चल रहा हैं और बच्चों की छुट्टियां समाप्त होने में अब थोडा ही समय बचा हैं। तो ऐसी चिलचिलाती गर्मी से आजादी पाने के लिए जरूरी हो जाता है घूमना और इसके लिए हिमाचल से बेहतर शायद ही कोई जगह हो। हिमाचल की सहन्त वादियों में मिलने वाला सुकून गर्मियों से राहत दिलाता हैं। इसलिए हम तो आपको ये ही कहेंगे कि जल्दी से तैयार हो जाए और हिमाचल की सैर को निकल जाए। अब हिमाचल में कहाँ घूमा जाए, वो हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं हिमाचल की उन जगहों के बारे में जहां आपको भीड़भाड़ कम और सुकून ज्यादा मिलेगा।

* शोजा

क्या आपने कभी बादलों और पहाड़ो को एक साथ देखा है, अगर नहीं तो शोजा जरूर जाइए। हरे भरे पेड़, पहाड़, झरने और बादल इस जगह की खूबसूरती का कारण हैं। अगर आप प्रकृति के साथ समय बिताना पसंद करते हैं, तो शोजा जरूर जाइए।

* पब्बर घाटी

यहां पर प्रकृति का लुत्फ उठाने के साथ-साथ आप और भी कई चीजें कर सकते हैं। आप ट्रैकिंग, कैम्पिंग, साईक्लिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी कई मजेदार चीजों का आनंद ले सकते हैं।

* लांगजा


लांगजा तिब्बत और भारत के बीच कटोरी के आकार में बसा इलाका है। यहां पर बुद्ध की 1000 साल पुरानी प्रतिमा है, इसके साथ ही प्रकृति का भरपूर नजारा भी यहां देखने को मिलता है।

* चिटकुल

ये गांव इंडो-चाईना बॉर्डर के पास मौजूद है। यहां का साफ वातावरण और पहाड़ों से आती ठंडी-ठंडी हवा काफी सुकून देती है। यहां के घर लकड़ियों से बने होते हैं जिनका आकार किसी मंदिर जैसा होता है। चिटकुल अपने आलू के लिए भी काफी मशहूर है।

* अंद्रेटा

हिमाचल के मशहूर चाय के बागानों से कुछ ही दूरी पर बसा अंद्रेटा गांव आपकी छुट्टियां बिताने के लिए बेस्ट जगह है। ये गांव शहर की चकाचौंध से दूर काफी शांत है। यहां के गांव में मिट्टी के बर्तन बनाने का काम होता है, जो इसकी खूबसूरती को और निखारता है।

* बैरोट

बैरोट हिमाचल के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। सूरज की किरणों के साथ इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। झील और झरने इसकी खूबसूरती में चार-चांद लगााते हैं।

* बैरल

शिमला से 4 घंटे की दूरी पर मौजूद बैरल बेहद खूबसूरत जगह है। यहां के पारम्परिक घर इसकी खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं। इन घरों की खासियत है कि यहां निचले तल पर पालतू जानवर रहते हैं और ऊपरी मंजिल में लोग बसते हैं।