पहाड़ियों से घिरा एक सुंदर शहर है बूंदी, जानें यहां की घूमने लायक जगहों को

बूंदी राजस्थान के दक्षिण पूर्व में पहाड़ियों से घिरा एक सुंदर शहर है। बूंदी एक रियासत हुआ करती थी जिसकी स्थापना सन 1242 में हुई थी।यह राजस्थान के हाडौती अंचल में आता है।बूंदी में घूमने के लिए कई सुंदर स्थान हैं अगर आप राजस्थान घूमने का प्लान कर रहे हैं तो बूंदी जरूर घूमिये।आइये जानते हैं बूंदी में घूमने के लिए क्या क्या है।

बादल महल
यह महल तारागढ़ के किले में ही बना हुआ है।इस महल की दीवारों पर कलात्मक पेंटिंग की गई हैं।

तारागढ़ का किला
यह किला बूंदी का प्रमुख दर्शनीय स्थान है।इस किले से पूरा बूंदी दिखाई पड़ता है।इस किले के बारे में प्रसिद्ध लेखक रुडयार्ड किपलिंग ने कहा है कि इसे स्वर्ग के देवताओं द्वारा बनवाया गया है।यहां रखी हुई प्रसिद्ध तोप को गर्भ गुंजन कहा जाता है।
मोती महल
इस महल को 1645 में बनवाया गया था।इस महल के अंदर के बावड़िया हैं। यहीं पास में नवल सागर झील भी है।महल के अंदर स्थित शिव ।मन्दिर भी दर्शनीय है।

चौरासी खम्भों की छतरी

इस छतरी को राव अनिरुद्ध सिंह ने 1683 में बनवाया था। यह छतरी चौरासी खम्भों पर टिकी हुई है।इन खम्भों पर कलात्मक काम किया गया है।आप यहां फोटोग्राफी का मजा ले सकते हैं।
सुखमहल
यह महल झील जेत सागर के किनारे पर बसी हुई है। इसे यहां के शासक उम्मेद सिंह के समय में बनाया गया था। यहां एक सफेद संगमरमर की छतरी देखने लायक है।