विश्व में इन 5 जगहों पर सबसे ज्यादा होती है बारिश, आइये जानें

बारिश के मौसम ने जहां कई लोगों को गर्मी से राहत देते हुए ख़ुशी दी हैं तो कई लोगों को जल-भराव और नदियों में उफान के कारण दुख भी दिया हैं। मानसून के दस्तक देते ही खबरें आने लगी की उत्तर भारत के कई हिस्सों में जोरदार बारिश से जीवन प्रभावित हुआ। लेकिन जरा सोचिए ये तो कुछ महीनों की बारिश हैं, दुनिया में ऐसे भी कई क्षेत्र हैं जहां हर समय बारिश का मौसम बना रहता हैं। जी हाँ, और इन जगहों में हमारे देश के भी कुछ स्थान हैं। तो आइये जानते हैं दुनिया में स्थित उन जगहों के बारे में जहां सबसे ज्यादा बारिश होती है।

* मासिनराम, मेघालय, भारत

भारत के मेघालय में स्थित मासिनराम वह गांव है जहां पूरी दुनिया की सबसे अधिक बारिश होती है। यहां सालाना 11,871 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह पहाड़ी स्थान है जहां हिमालय की चोटियां बंगाल की खाड़ी से आने वाले बादलों को रोक लेती हैं और ये बादल यहां बरस जाते हैं।

* चेरापूंजी, मेघालय, भारत

मासिनराम से करीब 15 किलोमीटर दूर मेघालय में ही बसा चेरापूंजी दुनिया का दूसरा सबसे नम स्थान है। यहां सालाना 11,777 मिलीमीटर की बारिश होती है। गर्मियों में यहां का तापमान 23 डिग्री तक जाता है और मानसून आते ही जोरदार बारिश से मौसम ठंडा हो जाता है।

* टटेंडो, कोलंबिया, दक्षिण अमेरिका

दक्षिण अफ्रीका के कोलंबिया का तापमान वैसे तो गर्म रहता है। लेकिन यहां के कुछ खास इलाके बहुत अधिक बारिश के लिए जाने जाते हैं। टटेंडो नाम के छोटे से स्थान में बरसात के दो मौसम होते हैं। यहां की जनसंख्या 1000 से भी कम है। यहां सालन 11,770 मिलीमीटर की बारिश होती है।

* क्रोप्प नदी, न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड में स्थित क्रोप्प नदी 9 किलोमीटर लंबी है और यहां सालाना 11,516 मिलीमीटर की बारिश होती है। न्यूजीलैंड में वैसे तो मैसम बहुत सूखा होता है, लेकिन क्रोप्प नदी के पास बारिश बहुत होती है।

* सैन एंटोनियो, अफ्रीका

सैन एंटोनियो डे यूरेका को सिर्फ यूरेका गांव के नाम से भी जाना जाता है। इस गांव को दुनिया के सबसे नाम गांव की लिस्ट में शामिल किया गया है। यहां सालाना 10,450 मिलीमीटर बारिश होती है।