काम की थकान मिटाने के लिए जाना चाहते है घूमने, बजट फ्रेंडली है ये 7 शांत जगहें

कोरोना के बाद से लोगों को अपने काम-धंधे को लेकर चिंता बढ़ गई हैं जहां बाजार में उतार-चढ़ाव से उनकी धडकनों में उतार-चढ़ाव शुरू हो जाता हैं जो कि सेहत के लिए अच्छा नहीं हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि कुछ दिनों के लिए अपने काम से आराम लेते हुए किसी शांत जगह पर घूमने जाया जाए और रिलैक्स हुआ जाए। नई जगहों पर घूमने से मन को शांति मिलती हैं और आपको नई ऊर्जा मिलती हैं जिसके साथ आप फिर से काम पर मन लगाकर लग सकेंगे। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शांत होने के साथ ही बजट फ्रेंडली भी हैं। ये जगहें आपकी जेब पर ज़्यादा असर डाले बगैर आपका दिल जीत लेंगी और आपके मन को रोमांच और शान्ति से भर देंगी। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

ऋषिकेश

विश्व की योगा कैपिटल के रूप में प्रसिद्द ऋषिकेश हिमालय की तलहटी में गंगा किनारे स्थित है। इसकी भौगोलिक स्थिति और प्राकृतिक सौंदर्य इसे एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बनाते है। ऋषिकेश भारत के उत्तराखंड के देहरादून में स्थित है। यहाँ प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर, लक्षमण झूला, वशिष्ठ गुफा, और अन्य धार्मिक केंद्रों सहित बहुत सी दर्शनीय जगहे हैं।

कसोल

हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में बसा कसोल काफी प्रसिद्ध है। इस जगह को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। क्योकि यहां पर प्रकृति ने खुद इसे संवारा है। यह पर नदी झरनों की अवाज लोगों का दिल मोह लेती है। कसोल कुल्लू से करीब 42 किलोमीटर दूर स्थित है जो करीब 1640 मीटर की ऊंचाई पर है। कसोल भले ही अन्य हिल स्टेशन से छोटी जगह है लेकिन खूबसूरती के मामले में वो सबसे हटकर है। यहां पर आकर आप खुद को नेचर के काफी करीब महसूस करेंगे।

विशाखपट्नम

आंध्र प्रदेश का महत्वपूर्ण राज्य विशाखपट्नम का मुख्य आकर्षण इसका समुद्री तट है। पर्यटन के लिए यह एक समृद्ध राज्य है जहा साभार देश विदेश के टूरिस्ट की आवाजाही लगी रहती है। यही नहीं, अपनी ख़ास भौगोलिक विशेषताओं के कारण इसे “सिटी ऑफ डेस्टिनी” भी कहा जाता है। इसके आलावा, यहाँ का चिंतापल्ली शहर सबसे ज़्यादा सैलानियों को आकर्षित करता है। सार्ड मौसम में यहाँ का तापमान 2 डिग्री तक भी पहुंच जाता है। इसलिए प्रकृति प्रेमियों से लेकर रोमांच के शौक़ीनों तक, सबके लिए यह एक आइडियल पर्यटन स्थल है।

अलवर

राजस्थान के पर्यटन स्थलों में से एक अलवर काफी खूबसूरत जगह है। यहां का इतिहास ऐतिहासिक इमारतों से भरा पड़ा है। अलवर अरावली की पहाड़ियों के मध्य में बसा है। अलवर का प्राचीन नाम 'शाल्वपुर' हुआ करता था। यहां के दर्शनीय स्थलों में प्रसिद्ध सरिस्का बाघ अभयारण्य शामिल है। अलवर सुंदर झीलों, भव्य महलों, शानदार मंदिरों, शानदार स्मारकों और विशाल किलों के लिए प्रसिद्ध है। अलवर का सौंदर्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

कुर्ग

कर्नाटक में स्थित कुर्ग को कोडगु के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह देश के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। पहाड़ियों के बीच बसी इस जगह की खूबसूरती को देख हर कई हैरान हो जाता है। यह जगह खूबसूरत हरा-भरी होने के कारण इसे इंडिया का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। कर्नाटक में पश्चिमी घाट की वादियों में बसे इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से टूरिस्ट आते हैं। यहां पर नदी झरने के साथ हरे भरे पेड़ पौधे है। इसके अलावा चीड़ियों पक्षीयों की चहचहाहट लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है।

सिलवासा

19वीं शताब्दी तक सिलवासा के बारे में लोग अनजान थे लेकिन पुर्तगाल शासन द्वारा 1885 में इसे राज्य की राजधानी बनाने के बाद यह जगह दुनियाभर में आकर्षण का केंद्र बन गई। इस जगह पर आकर लोग पुरानी कला संस्कृति में जुड़ जाते है। सिलवासा में स्थित रोमन कैथोलिक चर्च की वास्तुकला में पुर्तगाली शैली का प्रभाव है। यहां का वातावरण आपका दिल जीत लेगा। इस जगह पर आकर आपको पहाड़ियों पर बने ऊंचे-नीचे कॉटेज और छोटे-बड़े खेतों के बीच रहकर काफी अच्छा लगेगा।

वायनाड

केरल में बसा खूबसूरत जिला वायनाड प्रदेश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहा के हरे भरे हरे-भरे पर्वत यहां की प्राकृतिक को खूबसूरत बनाने में मदद करते है। यह जगह काफी खूबसूरत और शांत है। यहां कई पुराने धार्मिक मंदिर हैं। जो घाटियों में बने होने के कारण चारों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है।