ये प्राकृतिक उपाय दिलाएंगे मच्छरों से निजात, बचेंगे गंभीर बीमारियों से

गर्मियां बढ़ते ही मच्छरों का कहर भी बढ़ना शुरू हो जाता हैं। रात को सोते समय मच्छरों की वजह से आराम की नींद भी नसीब भी नहीं हो पाती हैं। इसी के साथ ही मच्छर कई गंभीर बीमारियों का भी संचार करते हैं जो आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि मच्छरों से जल्द निजात पाई जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ प्राकृतिक उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से मच्छरों से निजात मिल सकेगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

- अगर आप तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की के पास रख देगीं तो वहां से मच्छर भाग जाएंगे। तुलसी न सिर्फ मच्छरों को भगाती है बल्कि उन्हें अंदर आने से भी रोकती है। इसके अलावा मच्छर को भगाने के लिए आप नींबू और गेंदे का पौधा भी लगा सकती हैं।

- जिस तरह सेहत के लिए नीम के अपार फायदे हैं उसी तरह इससे मच्छरों को भी भगाया जा सकता है। इसके लिए नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण तैयार कर लें और इसे शरीर पर रगड़ें। इसका असर आठ घंटे तक रहता है।

- बराबर मात्रा में नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल लेकर मिश्रण तैयार कर लें, अब इसे शरीर पर लगाएं। इसकी महक से मच्छर आपके आस-पास नहीं भटकेंगे।

- लहसुन की बदबू से मच्छर इसके पास नहीं आते। इसे पीस कर, पानी में उबाल कर कमरे में छिड़क दें। असर साफ दिखेगा। अगर आपको इसकी बदबू से परेशानी न हो तो यह स्प्रे अपने शरीर पर भी छिड़क सकते हैं।