गुजरात में बिताए अपनी छुट्टियां, इन जगह पर घूम कर ले अध्यात्म और एडवेंचर का पूरा मजा

गुजरात एक खूबसूरत और महत्वपूर्ण राज्य है। यह राज्य अपनी प्राकृतिक परिदृश्य, शानदार वास्तुकला, ऐतिहासिक स्थलों, खूबसूरत समुद्र तटों, धार्मिक स्थानों और कई आश्चर्यचकित कर देने वाला आकर्षणों के लिए देश और दुनिया में बहुत प्रसिद्ध है। गुजरात की राजधानी गाँधीनगर है जो पुरे एशिया में सबसे हरा भरा शहर के रूप में जाना जाता है। गुजरात में घूमने फिरने के लिए कई रोमांचक, तीर्थ और प्राकृतिक स्थल है। उन्हीं में से आज इस लेख के जरिये हम आपको ऐसे स्थलों के बारें में बताएंगे जहां की यात्रा के लिए आप कभी भी किसी भी मौसम में जा सकते हैं।आज हम आपको गुजरात के कुछ ऐसे पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे जहां से आपको विदेशों के आकर्षण से भी छुटकारा मिल जाएगा, तो आइए देखते हैं गुजरात की ऐसी खूबसूरत जगहें। इस आर्टिकल के जरिये हम आपकोगुजरात के कुछ ऐसे पर्यटन स्थलों के बारें में जानकारी देंगे जहां आप अपनी छुट्टियों का मजा उठा सकते है।कला संस्कृति का केंद्र भुजगुजरात का ऐतिहासिक स्थान भुज भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। यहां आपको कच्छी कला संस्कृति का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। भुज में आप भुजियो किला, हमीरसर झील, प्राग पैलेस, आइना पैलेस और शरदबाग पैलेस जैसी जगहों की यात्रा कर सकते हैं।

सोमनाथ

सोमनाथ महादेव मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। गुजरात के इस पावन स्थल की गलियों में आपको यहां गूंजते मिथक और गौरवशाली इतिहास सुनाई देगा। सोमनाथ दादा के दर्शन के साथ-साथ आप यहां समुद्र के प्राकृतिक नजारों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

संगमरमर सा कच्छ का सफ़ेद रण

गुजरात के कच्छ में स्थित इस सफेद रण को देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। इसलिए रणोत्सव समारोह के दौरान यहां पर्यटकों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाती है। कच्छ के सफेद रण से आप पाकिस्तान की सीमा और कुछ इलाकों को भी देख सकते हैं।यहां आपको संगमरमर के समुद्र का एहसास होगा।

सापुतारा

सापुतारा गुजरात का एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। इसे हिल स्टेशन के रूप में भी जाना जाता है। सापुतारा में मानसून के बाद विशाल प्रकृति का आनंद लेना एक बहुत ही सुंदर सौभाग्य है। आप अपनी छुट्टियों में सापुतारा आने का प्लान बना सकते है। यहां के खूबसूरत नजारों, पहाड़ों, जंगलों और झरनों की सैर कर सकते। इसके लिए मानसून में आप अपनी ट्रिप प्लान कर सकते है।

स्टेच्यू ऑफ़ यूनिटी

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, जहां सरदार वल्लभभाई पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थित है, पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। दुनिया भर से पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं। इस जगह में सरदार पटेल की मूर्ति के अलावा और भी कई आकर्षण हैं जिनमें फूलों की घाटी, संग्रहालय और ऑडियो, विजुअल गैलरी, सरदार सरोवर बांध, व्यूइंग गैलरी, बटरफ्लाई गार्डन, कैक्टस गार्डन शामिल हैं।

गिर

अभयारण्य मानसून के बाद अगर आप भी प्रकृति को करीब से देखना चाहते हैं तो इन छुट्टियों में आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ गिर अभयारण्य का लुत्फ उठा सकते हैं। गिर राष्ट्रीय उद्यान हर साल 16 जून से 15 अक्टूबर तक बंद रहता है। जंगल और पहाड़ों के अलावा यहां आपको 7 प्रमुख नदियों दातारडी, हिरन, रावल आदि का विशेष नजारा देखने को मिलेगा, साथ ही वन्य जीवन पर भी नजदीकी नजर रहेगी।शिवराजपुर बीचआज शिवराजपुर बीच एक ऐसी जगह बन गया है जिसे विदेशी बीच भी भूल सकते हैं। शिवराजपुर बीच को इंटरनेशनल ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेट मिला है। ब्लू फ्लैग दुनिया के सबसे साफ समुद्र तटों में से एक है। तो आप भी यहां आकर शिवराजपुर बीच का मजा ले सकते हैं।

गांधी का जन्म स्थान पोरबंदर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म स्थान पोरबंदर में भी आप अपने परिवार और बच्चों के साथ यहांमजा ले सकते हैं। यहां आपको जलाशय, शांत समुद्र तट, वन्य जीवन, सुदामा मंदिर, भारत मंदिर, राम मंदिर, कीर्ति मंदिर, माधवपुर घेड समुद्र तट मिलेगा।

पावागढ़/ चंपानेर

महाकाली माताजी के पवित्र धाम पावागढ़ चंपानेर में आप खूबसूरत सैर का आनंद ले सकते हैं। पावागढ़ एक विश्व धरोहर स्थल भी है। यहाँ ऐतिहासिक किला है। जिसमें मोती मस्जिद, जामा मस्जिद स्थित है। इसके साथ ही आप महाकाली माताजी को गब्बर पर विराजमान भी देख सकते हैं।