साल समाप्त होने से पहले जरूर करें इन 4 शहरों की सैर, घूमने का मजा ले सस्ते में

भारत देश को विविधताओ में एकता के लिए जाना जाता हैं। जहां हर थोड़ी दूरी पर एक अलग संस्कृति देखने को मिलती हैं। ऐसे में भारत के इन अलग-अलग रंगों को देखने का अपना एक अलग ही मजा होता हैं। इसलिए देश में विदेशी सैलानियों का जमावड़ा लगा रहता हैं। ऐसे में इस साल अगर अप कहीं घूमने नहीं गए हो तो साल समाप्त होने से पहले घूम आइये। अज हम आपको कुछ ऐसे जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जो प्राकृतिक और ऐतिहासिक रूप से समृद्ध हैं और यहां घूमने का मजा आप सस्ते में ले सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

अहमदाबाद (Ahemedabad)

इस शहर को भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है। अहमदाबाद मेट्रो शहर के रूप में जाना जाता है। इस शहर का मुख्य आकर्षण साबरमती आश्रम है। लेकिन इसके अलावा भी इस शहर में कई सारी झीलें और मंदिर है। यहां पर भी सैर करना बिल्कुल आपके बजट में होगा।

कोलकाता (Kolkata)

देश की प्राचीन राजधानी में घूमने के लिए बहुत कुछ है जिसमें पहला स्थान हावड़ा ब्रिज का है। इस शानदार शहर को आप बिना जेब पर ज्यादा खर्च डाले आसानी से घूम सकते हैं। यहां पर दुर्गा पूजा से समय घूमना बहुत ही अच्छा अनुभव देगा

हैदराबाद (Hyderabad)

हैदराबाद का नाम तो आपने बहुत बार सुना होगा। चारमीनार के लिए प्रसिद्ध इस शहर की ऐतिहासिक विरासत बहुत समृद्ध है। यहां पर घूमने के लिए चारमीनार, गोलकुंडा फोर्ट, हुसैन सागर झील, संग्रहालय और बहुत से मंदिर हैं। यहां पर रहना और खाना भी बहुत ही सस्ता है। इतना सस्ता शहर होने के बावजूद इस शहर का जीवनस्तर बहुत शानदार है।

इंदौर (Indore)

मध्य प्रदेश के इस शहर को मिनी मुंबई के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन यहां पर घूमना बहुत ही सस्ता है। साथ ही इस शहर में देखने के लिए भी बहुत से नजारे मिल जाएंगे। लाल बाग पैलेस, पाताल वाटरफाल, रजवाड़ा पैलेस, पिपलियापाला पार्क, गोमैगिरी जैसे बहुत से आकर्षक स्थल है यहां पर सैर के लिए।