गर्मियों की छुट्टियाँ बिताए मुंबई में, घूमने के लिए जाए इन हिल स्टेशन पर

अक्सर देखा गया है की गर्मियों की छुट्टियाँ लगते ही लोग घूमने-फफिरने का प्लान बनाते हैं और इसके ली वे शिमला जैसे ठंडी जगहों का चुनाव करते हैं। लेकिन इस बार आप कुछ अलग कर सकते हैं घूमने के लिए मुंबई का चुनाव कर सकते हैं। जी हाँ, मुंबई के पास ऐसे कई हिल स्टेशन हैं जो आपकी गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाएँगे और आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ इन जगहों पर घूमने का मजा ले सकते हैं। तो आइये जानते हैं मुंबई की इन जगहों के बारे में।

महाबलेश्वर

भारत के मशहूर शहर मुंबई के दक्षिण में स्थित एक हिल स्टेशन है। यहां पर आर्थर सीट का ऊंचाई वाला वियू देखने लायक है। यहाँ के प्रतापगढ़ का एक पुराना किना भी स्थित है। इसी के साथ यहां लिंगमाला नाम का झरना है जो कि बहुत ही खूबसूरत तरीके से चट्टानों से टकराता हूआ नीचे गिरता है। यहां आपको 5 छोटी-छोटी नदियां भी देखने को मिलें जो अपनी रंग-बिरंगी नौकाओं के लिए फेमस हैं।

माथेरान

माथेरान मुंबई के पास एक हिल-स्टेशन पर मौजूद छोटा से शहर है। यह जगह अपने हल्के जलवायु वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां की सबसे आश्चर्यजनक बात मोटर वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, यही एक वजह है कि यहां प्रदूषण नामात्र है। यहां पर नेरल स्टेशन तक बस आप अपने वाहनों या ट्रेन के जरिए पहुंच सकते हैं। आगे आपको बघ्घी या पैदल ही यात्रा करनी पड़ेगी। आप नेरल स्टेशन पर टॉय ट्रेन का भी आनंद ले सकते हैं।

कर्नाला पक्षी अभयारण्य

कर्नाला पक्षी अभयारण्य रायगढ़ जिले के पनवेल तालुका में स्थित हैं। मुंबई से कुछ ही दूरी पर स्थित कर्नाला पक्षी अभ्यारण्य पक्षियों का गढ़ माना जाता है। यह सभी प्रकार के पक्षियों के रहने के लिए शानदार घोंसले बनाए गए हैं। पक्षी प्रेमियों को यहाँ पक्षियों की लगभग 150 प्रजातियों देखने को मिलेंगी। आपको यहां 30 से 35 तरह के प्रवासी पक्षियों को भी देखने का मौका मिलेगा। कूदरत से भरपूर यह स्थान निश्चित ही आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगा।

कर्जत

कर्जत मुंबई शहर के पास धार्मिक भावनाओं से भरा एक शहर है। यह जगह बरसात के मौसम में बहुत ही हसीन नजारे पेश करती है। कर्जत में प्राचीन कोंडेश्वर मंदिर है जो भगवान शिव जी को समर्पित है। इस मंदिर में आपको बर्फ की गुफाएं भी देखने को मिलेंगी। साथ ही बौद्ध भिक्षुओं द्वारा निर्मित गुफाएं भी देखने को मिलेंगी, जिनमें बैठकर भिक्षु जप-तप किया करते थे। कहा जा सकता है कि अपनी सुंदरता से मोहित करता हुआ कर्जत शहर आपकी धार्मिक भावनाओं को भी पूरी तरह संतुष्ट करने योग्य है।