दुनिया के इन 5 शहरों में जाना खतरे से खाली नहीं, जानें और रहें सावधान

दुनिया में एक तरफ जहां सबसे खूबसूरत शहर हैं। वहीं कई शहर ऐसे भी हैं यहां जाना खतरे से खाली नहीं। इन शहरों में हर समय मौत का खतरा मंडराता रहता हैं। मर्डर और रेप के आधार पर इस लिस्ट को तैयार किया गया है। आज हम आपको बताते हैं दुनिया के सबसे खतरनाक शहर।

कराकस, वेनेज़ुएला

वेनेजुएला की कैपिटल कराकस भी इस लिस्ट में शामिल हैं। यहां पर कई मर्डर केस और रेप के मामले सामने आ चुके हैं। यह देश आर्थिक संकट से भी जूझ रहा है।

नटाल, ब्राजील

नटाल शहर साल 2000 तक ब्राजील की सबसे सेफ सिटी मानी जाती थी, लेकिन अब ये क्राइम का अड्डा बन चुकी है। यहां ड्रग्स, लूट, प्रॉपर्टी क्राइम से लेकर मर्डर तक सब चरम पर है।

काबुल, अफगानिस्तान

काबुल अधिकतर हिंसा के लिए जाना जाता है। यह आज भी कई अलग-अलग फौजों की गोलियों और तोपों की आवाज से गूंज उठता है।

ला पाज, मैक्सिको

मैक्सिको का ये शहर ड्रग कार्टेल और ऑर्गेनाइज्ड क्राइम के लिए जाना जाता है। यहां लोग ड्रग्स, लूट, चोरी और मर्डर जैसे क्राइम का सामना कर रहे हैं।

सिउदाद गुएना, ब्राजील

हिंसक क्राइम के साथ रेप यहां बहुत आम बात है। ब्राजील का ये शहर गरीब लोगों से घिरा हुआ है, इसलिए लूट और चोरी के चलते क्राइम बहुत ज्यादा है।