विश्व के 6 सबसे ज़हरीले सांप

सांप का नाम सुनते ही हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं डर के मारे हाथ कांपने लगते हैं और यह वाजिब भी है क्योंकि जहरीले सांप के डसने के बाद जिंदा बचना बहुत मुश्किल है । हांलाकि हर साँप जहरीले नहीं होते लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार कई लोगों की मौत सिर्फ सांप को देखकर डर के कारण ही हो जाती है। क्या आप जानते हैं कि संसार में सांपों की 2500 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं जिसमें से 500 के करीब जहरीली होती हैं। लेकिन उन 500 प्रजातियों में से कई ऐसी प्रजातियां हैं जिनका जहर इतना खतरनाक होता है कि उनके थोड़े से जहर से ही आदमी कुछ मिनटों में मर जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे सांपों के बारे में बता रहे हैं, जिनका जहर बहुत खतरनाक है। आइये जानते हैं उन खूंखार साँपों के बारे में।

* Belcher’s Sea Snake :

सी स्नेक साउथ ईस्ट एशिया और नॉर्थन ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। यह सांप इस संसार का सबसे ज़हरीला सांप है। इसके ज़हर की कुछ मिलीग्राम बुँदे ही 1000 इंसानो की मौत के लिए पर्याप्त है। हालांकि समुद्र में पाये जाने के कारण यह इंसानो के लिए इतना खतरनाक नहीं है। केवल मछुआरे ही मछली पकड़ते वक़्त कभी कभार इसका शिकार होते है। यह अधिकतर मौको पर इंसानो को काटने से बचता है बहुत ही रेयर केस में हि यह इंसान को काटता है।

* Blue Krait snake :

blue krait snake दुनिया के सबसे जहरीले संपो में से एक है यह दुनिया का बहुत ही प्राणघातक सांप है ।यह सांप दक्षिण पूर्व एशिया और Indonesia में पाया जाता है यह सांप अन्य सांपो के शिकार करने में भी माहिर है इसका जहर कोबरा के जहर के मुकाबले कई गुना ज्यादा जहरीला होता है और इसके काटने से कुछ ही समय मे लकवा मार देता है ।

* ब्लैक माम्बा (Black mamba):

यह बेहद जहरीला सांप है जो अफ्रीका में सबसे अधिक संख्या में पाया जाता है यह बहुत गुस्सैल प्रवृत्ति का सांप है जो अपने शिकार को कई बार डस लेता है । इसके एक डंक में इतना जहर होता है की इससे 10 से 25 लोगों की मौत हो सकती है । इसकी रफ्तार भी काफी तेज होती है यह 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भाग सकता है।

* इंडियन कोबरा(Indian Cobra) :

इंडियन कोबरा को भारत में “नाग” के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत का सबसे विषैला सांप है। यह ज्यादातर जंगल में नदियों के किनारे, खेतों में और गाँवों के आसपास रहते हैं। यह रेंगने वाले जीवों को, छिपकलियों को और मेंढकों को अपना शिकार बनाते हैं। इंडियन कोबरा सांप को हिंदुओं में पूजा भी जाता है। लगभग 15,000 लोग इनके काटने से मारे जाते हैं।

* इंनलैंड ताइपन (Inland Taipan) :

यह सांप जमीन पर पाये जाने वाले सांपो में सबसे ज़हरीला है। इसकी एक बाईट में 100 मिलीग्राम तक ज़हर होता है जो की बहुत ज्यादा नहीं है पर यह इतना घातक होता है कि 100 इंसानो को मौत कि नींद सुला सकता है। इनका ज़हर रैटल स्नेक की तुलना में 10 गुना और कोबरा की तुलना में 50 गुना ज्यादा घातक होता है। यह सांप आबादी से दूर रहना पसंद करता है इसलिए इंसानो से इसका आमना सामना बहुत कम होता है और यदि हो भी जाए तो ये वहाँ से बच निकलने की कोशिश करता है।