रोमांच का एहसास कराएगी भारत की ये खतरनाक सड़के, जरा सी चूक बन सकती हैं जानलेवा

रोड ट्रिप करना कई लोगों को पसंद होता हैं जिसमें अपनी बाइक लेकर लोग बस घूमने के लिए निकल जाते हैं। लेकिन इस विशालकाय देश में कई रोड ऐसे हैं जहां का मजा किया लोगों के लिए सजा बनता हैं। भारत में कई ऐसी खतरनाक सड़के हैं जहाँ अच्छे अच्छे ड्राईवर गाड़ी ड्राइव करने से हिचकिचाते है। ड्राइविंग में हुई जरा सी चूक इन सड़कों पर जानलेवा साबित हो सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको भारत की सबसे खतरनाक और रोमांचक सड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका सफर मजबूत दिल वाले ही कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन सड़कों के बारे में।

खारदुंग ला दर्रा

खारदुंग ला पास भारत की सबसे खतरनाक सडको में से प्रमुख सडक मानी जाती है। यह सड़क जम्मू और कश्मीर में 5602 मीटर पर स्थित खारदुंग ला पास से होकर गुजरती है। यह मार्ग भारत में जम्मू और कश्मीर राज्य के लेह क्षेत्र से लेकर चीन के काशगर तक फैला हुआ है। खारदुंग ला दर्रा भारत की सबसे खतरनाक मार्गो के साथ साथ सबसे अधिक देखे जाने वाली सडको में भी एक है। जहाँ अक्सर पर्यटक इस रोमंचक दर्रे की यात्रा पर जाते है।

चांग ला पास

चांग ला पास हिमालय क्षेत्र में चांगथांग पठार का प्रवेश द्वार 5360 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। चांग ला पास या मोटरेबल माउंटेन रोड पहाड़ी के बीच का मार्ग है जो अक्सर बर्फ से ढका होता है। और यहाँ के मार्ग फिसलन भरे होते है जिससे अच्छे अच्छे ड्राईवर इस दर्रे से जाने से घबराते है। यहाँ अनुभवहिन् ड्राइवरों के गाड़ी ड्राइव ना करने की भी सलाह दी जाती है। और खतरनाक मार्ग के साथ यह दर्रा अधिक उचाई पर स्थित है जिससे कोई भी व्यक्ति इस जगह पर जाड्या समय तक नही ठहर सकता है। और चांग ला पास में सांस फूलने के कारण बड़ी संख्या में चोकिंग की घटनाएं सामने आई हैं।

स्पीति घाटी

स्पीति घाटी में दुनिया के सबसे दूरदराज और सबसे ऊंचे गांव स्थित हैं। हिमाचल प्रदेश में स्थित स्पीति घाटी कई साहसिक पर्यटकों को आमंत्रित करता है। स्पीति घाटी से होकर जाने वाली सड़के बहुत ऊँची और सकरी सड़के है, जो खतरों से भरी हुई है। सुन्दर परिदृश्य के साथ स्पीति घाटी खतरनाक सड़कों के संग्रह का एक प्रमुख उदाहरण है। लेकिन स्पीति घाटी खतरों के साथ साथ रोमांच से भी भरी हुई है, और पर्यटक यहाँ खतरों से बाकिब होने के बाबजूद भी इस रोमंचक जगहें जाने से अपने आप को नही रोक पाते है।

ज़ोजी ला पास

लेह-श्रीनगर राजमार्ग पर 3538 मीटर की ऊँचाई पर स्थित ज़ोजी ला पास भारत की सबसे खतरनाक सडको में से एक है। ज़ोजी ला पास का भारत में सबसे खतरनाक सड़कों में सूचीबद्ध होने का मुख्य कारण बारिश के मौसम की चरम स्थिति है। भारी बारिश और अचानक भूस्खलन के कारण यह सड़क एक कीचड़ भरे रास्ते में बदल देता है, जो कि घातक दुर्घटनाओं का निमंत्रण है। और इस मौसम के दौरान इस मार्ग पर गाड़ी चलाना मौत के मुह में जाने के बराबर माना जाता है, क्योंकि आगे मार्ग पर क्या हो सकता है यह किसी को पता नही होता।

किन्नौर रोड

यह सड़क हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ती है। लगभग 4000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह मार्ग भारत के रोमांचक सडको में से एक है। इस सड़क को बासपा नदी के ऊपर पहाड़ों के किनारे को काटकर बनाई गई है, जो इतना नीचे है, कभी-कभी आपको बहते पानी को देखने के लिए झांकना पड़ता है। आपको बता दे किन्नौर रोड एक और सुंदर ड्राइव है, जिसमें एक बहुत बड़ा खतरा नहीं है। और यह सड़क रोमांच प्रेमियों की ट्रिप के लिए भारत की सबसे रोमांचक सडको में से एक है।

रोहतांग दर्रा

हिमालय की पूर्वी पीर पंजाल रेंज पर 3979 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, यह दर्रा हिमाचल प्रदेश के मनाली में सबसे सुंदर आकर्षणों में से एक है। रोहतांग दर्रा एक खतरनाक मार्ग के साथ साथ हिमाचल प्रदेश का प्रमुख पर्यटक स्थल भी है, जो खतरों के बाबजूद भी बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। रोहतांग का अर्थ है ‘लाशों का मैदान’, जो इसके साथ जुड़े खतरे का सुझाव देता है। और यह दर्रा भूस्खलन और चरम जलवायु परिस्थितियों के लिए असुरक्षित है। और अक्सर इस मौसम के दौरान रोहतांग दर्रा की यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।

लेह मनाली हाईवे

लेह मनाली हाईवे कोई साधारण सड़क नहीं है; यह एक गंदगी-बजरी सड़क है। जो लाहौल और स्पीति की खूबसूरत घाटियों से होकर गुजरती है। 479 किलोमीटर लंबा एक विस्मयकारी मार्ग जो चुनोतियों से भरी हुई है। इसीलिए सड़क पर चलते समय सावधानी बरतनी पड़ती है क्योंकि सड़क पर बहुत अधिक भूस्खलन होता है। लेह-लद्दाख की लोकप्रियता के कारण, सड़क अक्सर भीड़भाड़ वाली होती है। और लेह मनाली हाईवे केवल गर्मियों में खुली होती है क्योंकि सर्दियों में भारी बर्फ़बारी के कारण अक्सर यह मार्ग बंद रहता है।