विश्व की खूबसूरत गुफाए

प्रकृति की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं एक से बढ़कर एक यहाँ प्रकति से सरोकार खूबसूरत नज़ारे देखने को मिल ही जाते है।  लेकिन यह खूबसूरती ऊपर ही नहीं धरती के गर्भ में भी ऐसी ही खूबसूरती बसी हुई है । गुफ़ाएं इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं।  आज हम आप को ऐसी कई गुफाओ के बारे में बतायेगे जो आप को एक पल के लिए अपने स्थान पर ठहरा देगी।

1. लंग्जोकुल्ल बर्फीली गुफा | Langjokull Ice Cave स्थान : आइसलैंड

1 जून 2015 को पर्यटकों के लिए खोली गई ये गुफ़ा Iceland में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय हो गई है | 950 वर्ग किलोमीटर में फ़ैली ये गुफ़ा इंसानों द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी गुफ़ा है|

2. बेन्गैल समुद्री गुफा | Benagil Sea Cave स्थान : Portugal

समुद्र के किनारे फ़ैली ये गुफ़ा दरअसल कई गुफ़ाओं की श्रृंखला है | Benagil का ये सबसे खूबसूरत एरिया है और ये करीब 150 कि.मी. एरिया में फैला है | Portugal में पर्यटक इस जगह को देखने ज़रूर जाते हैं.

3. मार्बल गुफाएं | The Marble Caves स्थान : Chile

पत्थरों और पानी के रंग इस Marble Caves को खूबसूरती की नई परिभाषा देते हैं | Chile की इस गुफ़ा को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है | Lake General Carrera के किनारे पर्यटकों के लिए हमेशा ही आकर्षण केंद्र रही है ये Marble Caves

4. मेंड़ेंन्हाल बर्फीली गुफाएं | Mendenhall Ice Caves स्थान : Alaska

धरती पर बहुत कम ही ऐसी जगह हैं जहां आप पानी के सारे रूपों को एक साथ देख सकते हैं | उन्हीं में से एक है Alaska की Mendenhall ice caves | इसकी खूबसूरती बयां नहीं की जा सकती | तस्वीरें ही आपको यहां की सुंदरता का बखान करती दिख रही होंगी

5. रीड फ्लूट गुफा | Reed Flute Cave स्थान : Guilin, China

इस गुफ़ा की खूबसूरती का पता आपको इस तस्वीर को देख कर चल गया होगा | 100 साल पहले इस गुफ़ा की खोज की गई थी, जिसके बाद ये कभी बिना पर्यटकों की भीड़ के नहीं रही.

6. एल्लिसन गुफा | Ellisons Cave स्थान : Georgia, US

अमेरिका की सबसे गहरी गुफ़ा होने का खिताब Ellison’s के पास है | ज़मीन से करीब 1063 फ़ीट नीचे बनी ये गुफ़ा जितनी खूबसूरत है उससे कहीं ज़्यादा खतरनाक भी | इस गुफ़ा में अनगिनत लोगों की जान चली गई है