दुनिया के खूबसूरत और अनोखें ब्रिज जिन्हें देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

दुनिया में देखने के लिए कई चीजें हैं जिनमें पहाड़, नदियाँ, झरने, अजूबे आदि हैं। ऐसी ही एक चीज है ब्रिज। अब आप सोच रहे होंगे कि ब्रिज को क्या देखना ये तो एक सड़क जैसा ही तो हैं। आपका मनाना एक हद तक सही हैं लेकिन दुनिया में ऐसे कई ब्रिज हैं जिनको एक बार देखने की जरूर इच्छा होती हैं, क्योंकि ये बने हुए ही है इतने खूबसूरत। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ मशहूर ब्रिज के बारे में जो कि अपनी खाशियत की वजह से जाने जाते हैं। तो आइये जानते हैं ऐसे ब्रिज के बारे में...

* हेलिक्स ब्रिज, सिंगापुर :

मॉडर्न आर्किटेक्चर में सिंगापुर आगे दिखाई देता है। सिंगापुर जाने पर आपको जो जगह कभी मिस नहीं करनी चाहिए वो है मैरेना बे के पास स्थित हेलिक्स ब्रिज। यह रात और दिन, दोनों ही वक्त अमेजिंग दिखता है। रात में इससे ब्लू लाइट चमकती है और काफी संख्या में टूरिस्ट यहां खड़े होकर फोटो खिंचाते हैं।

* टॉवर ब्रिज :

लंदन का यह ब्रिज थेम्स नदी के ऊपर बना है जो बहुत ही लंबा है। इसका निर्माण कार्य 1886 में शुरू हुआ और 1894 तक यह पुल पूरी तरह बनकर तैयार हो गया।

* लकी क्नॉट ब्रिज :

यह पुल चीन के चांग्शा शहर के ड्रैगन राजा बंदरगाह नदी पर स्थित है। लोगों इसे भाग्यशाली गाँठ पुल कहते हैं। यह ब्रिज 606 फीट लंबा और 78 फीट ऊंचा है। इस ब्रिज को डिजाइन किया है नेक्स्ट आर्किटेक्ट ने। आप देख सकते हैं, इस ब्रिज पर केवल पैदल ही यात्रा कर सकते हैं।

* सिडनी हार्बर ब्रिज :

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बना यह ब्रिज लंबाई के साथ-साथ खूबसूरती में भी किसी से कम नहीं है। यहां हर साल नए साल पर काफी आतिशबाजी होती है जिसके लिए यह बहुत ही फेमस है।

* रियाल्टो ब्रिज, इटली :

वेनिस एक ऐसा शहर है जिसकी बिना ब्रिज की कल्पना ही नहीं की जा सकती। यह शहर पानी पर ही बना है। लेकिन यहां आने पर आप रियाल्टो ब्रिज की खूबसूरती देखे बिना नहीं रह सकते हैं। एक बार देखने पर यह हमेशा के लिए आपकी मेमोरी में ठहर सकता है।

* बैनपो ब्रिज रेनबो फाउंटेन :

साउथ कोरिया के सियोल में हेन नदी के ऊपर बना यह ब्रिज दुनिया में सबसे ज्याद फेमस हैं। यह ब्रिज बहुआयामी है। इस ब्रिज की लंबाई 1495 मीटर है। रात में इस ब्रिज का नजार देखने लायक होता है। इस पुल की रोशनी सुंदर इंद्रधनुष की तरह देखो।

* गोल्डेन गेट ब्रिज, सैन फ्रांसिस्को :

अमेरिका में ही स्थित यह ब्रिज 1937 में बनाया गया और तभी से इसे सेन फ्रांसिस्को के सिंबल के तौर पर जाना जाता है। गोल्डेन गेट ब्रिज को बनाने में तब करोड़ों रुपए खर्च हुए थे। दुनियाभर के फोटोग्राफर इस ब्रिज की फोटो उतारने के लिए पहुंचते हैं।

* ड्रैगन ब्रिज :

इस ब्रिज को ड्रैगन ब्रिज के नाम से जाना जाता है, क्योंकि इस ब्रिज पर एक बहुत बड़ा ड्रैगन बनाया गया है। 2185 फीट लंबा यह ब्रिज वियतनाम के ‘डा नांग’ शहर में स्थित है। रात में यह ब्रिज देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है।