मानसून में हिमाचल की इन जगहों पर है जन्नत, बना ले एक बार घूमने का प्रोग्राम

अधिकांश लोग घूमने के लिए गर्मियों की जगह मानसून का समय चुनते हैं क्योंकि मानसून में घूमने का अपना अलग ही मजा हैं। मानसून में वादियों में घूमना किसी जन्नत से काम नहीं हैं, खासकर हिमाचल की वादियों में घूमना। हिमाचल की वादियों में बारिश के समय घूमने का मजा अपने-आप में आनंदित कर देता हैं। तो अगर आप भी मानसून में घूमने जाने की सोच रहे हैं तो तैयार हो जाइए हिमाचल जाने के लिए। अज हम आपको हिमाचल की वादियों में स्थित कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं उन जगहों के बारे में।

* नारकंदा

हिमाचल प्रदेश में स्थित नारकंदा का व्यू आपका दिल जीत लेगा। 2,708 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह जगह शिवालिक की पहाड़ियों में है और यह मॉनसून में आपके पार्टनर के लिए किसी हसीन तोहफे से कम नहीं हो सकती।

* शोघी

पाइन और ओक के पेड़ों की गोद में स्थित शोघी भी अपनी खूबसूरत वादियों के लिए मशहूर है। मॉनसून में यहां का मौसम और भी खुशनुमा हो जाता है। यहां से आधे घंटे की दूरी पर चैडविक फॉल्स है, जिसे देख आपका दिल वाकई खुश हो जाएगा।

* मतियाना, हिमाचल प्रदेश

शिमला से 45 किलोमीटर दूर मतियाना हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा गांव है। मतियाना सेब के बगीचों, फूल के मैदान और शिव मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। गांव के सबसे ऊंचे स्थान से आपको सांप की तरह घुमावदार भारत-तिब्बत रोड और घाटी का खूबसूरत दृश्य दिखाई देगा। मॉनसून सीजन के दौरान इस इलाके की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। आप नरकंदा भी जा सकते हैं जो बादलों ढकी घाटी के लिए प्रसिद्ध है।

* मशोबरा

अब यहां की खूबसूरती की क्या तारीफ की जाए। यहां की खूबसूरत वादियां, ऊंचे-ऊंचे पेड़ और पहाड़ आपका मन मोह लेते हैं और आपका मन कभी वापस आने का करेगा ही नहीं। यहां की मशोबरा रिजर्व फॉरेस्ट सेंचुरी काफी मशहूर है।

* बिलासपुर

अगर आपको मॉनसून के मजे के साथ थोड़ा एडवेंचर भी चाहिए तो आप बिलासपुर का रुख कर सकते हैं। यहां स्थित गोविंद सागर झील मॉनसून सीजन के दौरान जींवत हो उठती है और इसके चारो ओर बिखरी हरियाली आपको पलके झपकाने नहीं देगी। गोविंद सागर झील के अलावा यहां दूसरे आकर्षण भी मौजूद हैं।