इन छुट्टियों को बनाए अपनी माँ के लिए स्पेशल, घुमाने के लिए लेकर जाए इन 5 जगहों पर

गर्मियों का समय चल रहा हैं और कुछ ही दिनों में स्कूलों में भी छुट्टियाँ लगने वाली हैं। ऐसे में सभी घूमने का प्लान बनाते हैं और अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद उठाते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ स्पेशल लेकर आए हैं जिसके अनुसार हम आपको कुछ ऐसी जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहाँ आप अपनी माँ को घुमाने के लिए लेकर जा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में और बनाए घूमने का प्लान। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

माउंट आबू की सुंदरता का ले आनंद

किलों की धरती मानी जाने वाली माउंट आबू राजस्थान की इकलौती ऐसी जगह है, जहां गर्मियों में भी बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं। यहां आप 'माउंट आबू वाइल्ड लाइफ सेंचुरी' की सैर कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर कई बौद्ध मंदिरों के दर्शन के साथ-साथ पौराणिक व ऐतिहासिक हिंदू धर्म स्थल भी है। इसके अलावा यहां मां के साथ नक्की झील में बोटिंग करना ना भूलें।

वाराणसी में करें धार्मिक स्थलों के दर्शन

उत्तर प्रदेश का शहर वाराणसी गंगा घाट के मंदिरों लिए जाना जाता हैं। यहां आप शाम के समय गंगा आरती, विश्वनाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन कर सकते है। वाराणसी जाए तो मां को यहां का पान और चाट जरुर ट्राई करवाए। साथ ही यहां आप मां के साथ गंगा की अविरल धारा का भी मजा भी ले सकते हैं।

ऋषिकेश की सैर

अगर आपकी मां एडवेंचर ट्रिप पसंद करती हैं तो आप ऋषिकेश जाने का प्लान बना सकते है। यहां आप मॉम के साथ ट्रैकिंग और वॉटर राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते है। यहां राम झूला, लक्ष्मण झूला जैसे और अनेक धार्मिक स्थल भी हैं। यहां जाकर इसके अलावा शाम के समय मां को त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती पर भी ले जाएं।

मुन्नार के प्राकृतिक नजारे

अगर मां को प्राकृतिक नजारे पसंद है तो आप उन्हें मदर्स डे पर मुन्नार लेकर जा सकते हैं। मुन्नार भारत के केरल राज्य का एक बेहद खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है। यहां के वॉटर फॉलस पर आप पिकनिक का प्लान बना सकते है। इसके अलावा यहां उनके लिए एक आर्युर्वेदिक मसाज का सेशन बुक करवाएं, जिससे की वो रिलैक्स हो सके।

नैनीताल में करें शॉपिंग

उत्तराखंड में स्थित नैनीताल एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां जाकर आपको प्रकृति के पास होने जैसा महसूस होगा। यहां की प्रसिद्ध मार्केट मॉलरोड जाना न भूलें। अपनी मॉम को यहां शॉपिंग करवाने के लिए जरुर लेकर जाए।