सांस्कृतिक विरासत को सहेजे हुए है बेल्जियम, जानें यहां की घूमने लायक जगहें

यूरोपियन देश बेल्जियम अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए आधुनिकता को अपनाने में भी पीछे नही है।यही कारण है कि इसे सैलानियों का स्वर्ग भी कहा जाता है। यहां स्थित पुराने महल, चर्च, संग्रहालय के साथ ही शॉपिंग आर्केड, अम्यूजमेंट पार्क भी देखने लायक हैं। अगर आप किसी यूरोपियन देश मे घूमने की सोच रहे हैं तो एक बार बेल्जियम के बारे में जरूर सोचिये।जानते हैं यहां कोन कौन सी जगह घूमने लायक हैं।

ब्रुसेल्स

यह बेल्जियम की राजधानी है साथ ही यहाँ कई चैपल, संग्रहालय,महल और मेंशन देखने लायक हैं।यहां के कैफ़े, पब और रेस्टोरेंट दुनिया में मशहूर हैं। यहां के ग्रैंड पैलेस और टिन टिन म्यूसियम देखने लायक हैं।
घेंट

यह बहुत ही सुंदर शहर है।यहाँ बहुत शांति रहती है। कलप्रेमियों के लिए यह जगह बहुत महत्वपूर्ण है। यहाँ संत बावो केथेड्रल,ग्रवेन्स्टीन बेलफ़्रै ऑफ घेंट आदि जगह दर्शनीय हैं।

एंटवर्प

यह शहर कला,संस्कृति, इतिहास के लिए जाना जाता है। यहां कई गैलरी तथा संग्रहालय हैं।दुनिया में यह शहर हीरों के व्यापार के लिए जाना जाता है। यहाँ का खाना और बियर भी मशहूर है। प्लाटिन मोरेट्स संग्रहालय,रूबेनशिएस, एंटवर्प जू आदि स्थान घूमे जा सकते हैं।

मोंस

यहाँ के पुराने महल देखने लायक हैं। यहाँ का घण्टाघर जो बेलफ़्रै बेल्स के नाम से जाना जाता है 270 फ़ीट ऊंचे टावर पर है।इसकी आवाज पूरे शहर में सुनाई देती है।

डी हान

डी हान उत्तरी बेल्जियम में समुद्र के किनारे स्थित है। यहाँ का बीच 11 किलोमीटर लंबा है जिसपर बहुत से कैफ़े और रेस्टोरेंट्स हैं यहां की नाइट लाइफ भी सबसे अलग है।