विश्वभर में प्रसिद्द है मध्य प्रदेश, जानें इससे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

1 नवम्बर, 1956 को गठित हुआ भारत का राज्य मध्य प्रदेश अपना वैश्विक महत्व रखता हैं। मध्य प्रदेश में ऐसी कई विशेषताएँ है जिसके लिए वह पूरे विश्वभर में जाना जाता हैं। आज हम आपको मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के ख़ास मौके पर इससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य बताने जा रहे हैं, जो इसकी विशेषता को दर्शाते हैं और इसका माना बढाते हैं। तो आइये जानते है इन महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में।

* एशिया का सबसे बड़ा सोयाबीन संयंत्र केंद्र - उज्जैन
* एशिया का पहला शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय -ग्वालियर (लक्ष्मी बाई फिजिकल एजुकेशन कालेज )
* एशिया का पहला लेजर अनुसन्धान केंद्र - इंदौर
* सम्राट अशोक निर्मित साँची का स्तूप यूनेस्को विश्व धरोहर है
* एशिया की सबसे बड़ी भूमिगत खदान - भर्वेली (बालाघाट )
* देश का पहला आदिवासी शोध संचार केंद्र -झाबुआ
* देश का पहला विकलांग पुनर्वास केंद्र - जबलपुर
* देश का पहला आपदा प्रबंधन संस्थान - भोपाल
* देश का पहला आप्टिकल फाइबर कारखाना - मंडीदीप (रायसेन )
* देश का पहला सौर चालित टेलेफोन एक्सचेंज - अयोलपाता (शिवपुरी )
* देश का पहला राज्य वनों का शत प्रतिशत राष्ट्रीयकरण करने वाला - मध्य प्रदेश