जिंदगीभर याद रहेगा माउंट आबू का सफ़र, जानें यहां के प्रमुख स्थल

राजस्थान को अपने रेगिस्तान के लिए जाना जाता हैं। लेकिन यही रेतीला राजस्थान बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन माउंट आबू (Mount Abu) के लिए भी बहुत प्रसिद्द हैं। राजस्थान और गुजरात सीमा पर शांत, सुन्दर और प्राकृतिक नजारों की खूबसूरती समेटे हुए हैं माउंट आबू। खूबसूरत पहाड़ियों के मनोरम दृश्य के साथ शांत जलवायु का आनंद इन क्षणों को यादगार बनाते हैं। पर्यटकों के लिए यह जगह हमेशा से आकर्षक का केंद्र रही हैं। आज इस कड़ी में हम आपको यहां के कुछ प्रमुख स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं।

वाइल्ड लाइफ सेंचुरी

माउंट आबू एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो रेगिस्तानों की भूमि में वनस्पतियों और जीवों की विविधता से संपन्न है। यहां की वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में जानवरों के साथ लुभावनी हरियाली भी मौजूद है जो पर्यटकों को खूब लुभाती है।

नक्की लेक

खूबसूरत नक्की झील चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरी हुई है और यहां नौका विहार एक आनंददायक अनुभव है। यह भारत की एकमात्र कृत्रिम झील है जिसे समुद्र तल से 1200 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर बनाया गया है।

दिलवाड़ा मंदिर

दिलवाड़ा मंदिर, माउंट आबू से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ये हरियाली से घिरा हुआ है और आस पास के क्षेत्रों से दूर काफी ऊंचाई पर स्थित है। ये मंदिर संगमरमर के अपने आश्चर्यजनक इस्तेमाल के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। बहुत से पर्यटक इसे वास्तुशिल्प रूप से श्रेष्ठ मानते हैं। इसके दरवाजों से लेकर छत और खंभों तक सब कुछ बेहद शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है।

गुरु शिखर

यह समुद्र तल से लगभग 1,722 मीटर की ऊंचाई वाली अरावली श्रेणी की सबसे ऊंची चोटी है। यहां पहाड़ की चोटी तक की यात्रा एडवेंचरस और मजेदार है। गुरु शिखर का मनमोहक दृश्य पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

अचलगढ़ गांव

अचलगढ़ गांव माउंट आबू में एक सुरम्य गांव है जो अचलगढ़ किले और अचलेश्वर मंदिर के लिए मशहूर है। यहां का अचलगढ़ किला एक पर्वत शिखर के शीर्ष पर बना हुआ है।