सैलानियों के लिए जन्नत है उत्तराखण्ड का अल्मोड़ा, जानें इसके बारे में

उत्तराखण्ड का अल्मोड़ा जिला सैलानियों के लिए जन्नत माना जाता है।हिमालय के कुमायूं में बसा यह छोटा सा पहाड़ी शहर जिला मुख्यालय भी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से यह राष्ट्रीय राजमार्ग 9 से जुड़ा हुआ है।दिल्ली से इसकी दूरी 363 किलोमीटर है। यहाँ पहुचते समय पहाड़ों के बीच बीच में सुन्दर दृश्य आपको यहाँ रुकने को मजबूर कर देते हैं। अल्मोड़ा के आस पास भी कई जगह हैं जहाँ घूमने के लिए बहुत कुछ है। अगर आप इन छुट्टियों में घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो अभी से बुकिंग करवा सकते हैं क्योंकि गर्मियों में यहाँ हर कोई आना चाहता है। आइये जानते हैं अल्मोड़ा एवं उसके आस पास की जगहों के बारे में।

जीरो पॉइंट, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा कुमायूं की सांस्कृतिक राजधानी भी कही जा सकती है।।महाभारत काल में भी यह शहर हुआ करता था। जीरो पॉइंट से आप बर्फ से ढके पहाड़ों को देख सकते हैं।यहाँ से सनराइज और सनसेट देखना बहुत ही रोमांचक होता है।यहाँ से केदारनाथ नंदा देवी आदि शिखर भी दिखाई देते हैं।

जगेश्वर मंदिर

अल्मोड़ा में सातवीं शताब्दी में बने 200 मंदिरों का समूह है जिनम जगेश्वरे एक प्रसिद्ध मंदिर है।यह शिव जी का प्राचीन मंदिर है।

कासर देवी मंदिर

यह मंदिर भी बहुत प्राचीन है।साथ ही साथ यह हिप्पी संस्कृति का भी केंद्र है।बॉब डिलन और नेहरूजी नें भी यहाँ समय बिताया था।

मार्तोला


अल्मोड़ा के पास ही यह एक छोटा सा कस्बा है।पहाड़ी पर बसा यह कस्बा प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है।यहाँ चारों और आपको हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी।यहां देवदार, चीड़ के बड़े बड़े पेड़ों के जंगल हैं।आप यहाँ नाइट स्टे भी क्र सकते हैं। यहाँ भी कई गेस्ट हाउस हैं जो किफायती भी हैं।

सिमटोला

यह स्थान अल्मोड़ा के लाला बाजार से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।देवदार चीड़ एवं फर के पेड़ हर किसी का दिल लुभा लेते हैं।यहाँ कई छोटे छोटे मन्दिर भी हैं।यहाँ आप स्थनीय व्यंजनों का लुत्फ़ भी उठा सकते हैं।