कम लोग ही जानते हैं भारत की इन खूबसूरत जगहों के बारे में, घूमने के लिहाज से बेहतरीन

घूमने के लिहाज से भारत देश को बहुत अच्छा स्थान माना जाता हैं जहाँ पर एकसाथ कई तरह के दृश्य देखने को मिलते हैं। तभी तो दूर देश से सैलानी भारत घूमने के लिए आते हैं। लेकिन भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जिनके बारे में लोगों को जानकारी नहीं है और यहाँ पर घूमने का अपना अलग ही मजा हैं। इसलिए आज हम आपके लिए भारत की उन जगहों की जानकारी लेकर आए है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते है लेकिन यहाँ घूमना एक अलग ही अहसास देता हैं। तो आइये जानते है इन जगहों के बारे में।

* Bhedaghat

नर्मदा नदी के दोनों ओर 100 फीट कि ऊंचाई वाली बढती हुई संगमरमर कि चट्टानें, शांत और सुन्दर प्रकृति का दर्शन करवाती हैं। चांदनी रात में इनका दृश्य मनमोहक लगता हैं।

* Sand dunes, Jaisalmer

शांत स्थानों के बाद बात करते हैं राजस्थान के थार रेगिस्तान की। यहाँ के रेत के टीले और रेगिस्तान में धुप कि गर्मी अपना अलग ही दर्शन करवाती हैं। यहाँ के दिन और रात का अपना अलग ही मजा हैं।

* Hogenakkal Falls

भारत के तमिलनाडु राज्य के धर्मपुरी जिले में कावेरी नदी पर होगेनाक्कल एक झरना है। यह बंगलौर से 180 किमी (110 मील) और धर्मपुरी से 46 किमी (29 मील) दूर स्थित है। इसे "भारत के नियाग्रा झरने" के रूप में भी संदर्भित किया जाता है। यह औषधीय स्नान के लिए जाना जाता है और नाव की सवारी करने के लिए खुद को एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण के रूप में पेश करता है।

* Sela Pass

सेला पास 14000 फीट कि ऊंचाई पर स्थित, सफ़ेद बर्फ से भरा एक दर्रा हैं। यह सबसे ऊंचाई पर स्थित दर्रों में से एक माना जाता है। इसके नजदीक ही चारों ओर हरियाली से घिरी हुई पैराडाइस झील है, जिसमें कि बिल्कुल साफ़ नीले रंग सा दिखता हुआ पानी रहता हैं जो कि इसकी सुंदरता में चार चाँद लगाते हैं।

* Nohkalikai Falls, Cherrapunji


चेरापूंजी में स्थित यह जगह चमकदार बारिश और बादलों से घिरी रहती हैं। पहाड़ों और चट्टानों से निकलता हुआ झरना रुपी पानी इसको दर्शनीय बनाता हैं।