पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्व रखता है जर्मनी, जानें यहां की खास जगहों के बारे में

यूरोप के मध्य भाग में बसा हुआ देश जर्मनी आज विश्व की महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। ऐतिहासिक दृष्टि के साथ साथ यह पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जर्मनी तक विश्व की पहुँच और भी आसान हो गई है। यहाँ की समृद्ध संस्कृति और कई ऐतिहासिक महल सैलानियों को अपनी और आकर्षित करते हैं। दक्षिण जर्मनी में स्थित बावरिया प्रान्त जहाँ अपनी विशिष्ट जीवन शैली और ऑक्टोबेरफेस्ट के लिए जाना जाता है तो उत्तर में स्थित बर्लिन में आप शानदार बीचों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। फ्रेंकफर्ट में स्थित गगनचुम्बी इमारतें आपको रोमांच से भर देंगी। अगर आप यूरोप की वेकेशन पर जाने का मूड बना रहे हैं तो जर्मनी एक बेस्ट लोकेशन हो सकती है। आइये जानते हैं जर्मनी की कुछ खास जगहों के बारे में।

रोन आइलैंड

बाल्टिक सागर में स्थित रोन आइलैंड जर्मनी का सबसे बड़ा आइलैंड है। मेनलैंड से यह रोन आइलैंड एवं रोन कौसेवे से जुड़ा हुआ है। यहाँ आपको शानदार विला देखने को मिलेंगे। यहाँ के बीच पूरी दुनिया में मशहूर हैं। पास ही में स्थित जसमण्ड नेशनल पार्क है जो अपनी चाक चट्टानों के लिए जाना जाता है।

राइन नदी

राइन नदी जर्मनी की जीवन रेखा कही जाती है। घुमावदार गोर्ज से इस नदी को बहते हुए देखना एक अविस्मरणीय अनुभव होता है। इस नदी के किनारे कई मध्यकालीन किले बने हुए हैं। यहाँ की प्रमुख प्राकृतिक जगह लारलै है जहाँ नदी के मोड़ बहुत घुमावदार हैं।

कोलोन

राइन नदी के किनारे स्थित उत्तरी राइन वेस्टफलिया राज्य में स्थित यह शहर जर्मनी के प्रमुख शहरों में से एक है। यहाँ की नाइट लाइफ फील करने के लिए सैलानी दूर दूर से यहाँ आते हैं। यहाँ स्थित कोलोन केथेड्रल गोथिक शैली के चर्च का शानदार नमूना है।

ड्रेसडेन


द्वितीय विश्व युद्ध में बमबारी से तबाह होने से पहले यह अपने संग्रहालयों एवं कला के कारण दुनिया का ज्वैल बॉक्स कहा जाता था। यहाँ का फ्रंकंनकर्च कैथड्रल देखने लायक है। सेम्पर ओपेरा में बेहतरीन प्ले देखे जा सकते हैं।

म्यूनिख

यहीं से विश्व प्रसिद्ध ऑक्टोबेरफेस्ट की शुरुआत हुई थी। यहाँ कई थिएटर एवं ओपेरा हैं जिनमे नेशनल थिएटर प्रमुख है। यहाँ का सिटी सेंटर भी जाया जा सकता है जिसमे पुराने के साथ साथ नये का भी मेल देखने को मिलता है। यहाँ आप बियर फेस्टिवल का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।