अपने बुरे अतीत को भूल आज को संवार रहा इजराइल, जानें इसके बारे में

मध्यपू्र्व का यह देश अपने अतीत में कई सभ्यताओं को बनता बिगड़ता देख चुका है।ईसाई,यहुदी और इस्लाम का संबंध इस देश से रहा है।आज यह देश अपनी तकनीक के साथ साथ पर्यटन स्थलों के लिए भी दुनिया में जाना जाता है।यहां पानी की कमीं के बावजूद खेती, और बागवानी बहुत ही वैज्ञानिक तरीके से हो रही है।आइये जानते हैं इजराइल के बारे में-

नाजरेथ

ईसाई धर्म का बहुत ही पवित्र स्थान है,यह जोसेफ और मैरी का निवास स्थान था तथा यहां ईसा मसीह का बचपन बीता।

हाइफा

यह बहाई धर्म का प्रमुख केन्द्र है।भूमध्य सागर के किनारे स्थित हैफा कई सुंदर बीचों के लिए जाना जाता है।यहां का म्यूजियम भी देखने लायक है।

तेल अवीव


इसराइल का दूसरा बड़ा शहर तेल अवीव पार्टी लाइफ के लिए जाना जाता है।यहां के बीच दुनिया के प्रसिद्ध बीचों में से एक हैं।यहां एक म्यूजियम भी है जो इसराइल के इतिहास से संबंधित है।

मसादा

इजराइल के दक्षिणी भाग में एक प्राचीन किला है जो एक पठार पर स्थित है।इसके उपर से मृत सागर को देखा जा सकता है।इसे यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत धरोहर घोषित किया गया है।यहां एक राष्ट्रीय उद्यान भी है।

महेन येहूदा मार्केट

शापिंग के लिए यह पूरे इसराइल में प्रसिद्ध बाजार है।इसराइल के कुछ प्रसिद्ध व्यंजनों जैसे फलाफल,शोरमा, कनाफेह, जेरूसलम मिक्स्ड सेंडविच का जायका लिया जा सकता है।