पर्यटन के लिए चर्चे में हैं थाईलैंड, जानें यहां की रोमांटिक जगहों के बारे में

अगर कोई भी थाइलैंड की रोमांटिक जगह पर जाने का प्लान बनाता हैं या थाईलैंड घूमने जाने का मन बनाता है तो आमतौर पर बैंकॉक तक ही उनकी प्लानिंग सीमित रह जाती है। लेकिन आज हम आपको थाईलैंड के उन खूबसूरत शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कई मायने में आपको बैंकॉक से ज्यादा पसंद आएंगे और इन जगहों पर हनीमून काफी बेहतर बन जाएगा। चलिए जानते है उन जगहों के बारें।

फुकेत

फुकेत थाईलैंड का सबसे रोमांटिक हनीमून स्पॉट है। यहां आप समुद्री तटों पर अपने पार्टनर के साथ हसीन पल बिता सकते हैं। खासतौर पर कपल्स को हनीमून के लिए ये जगह काफी पसंद आती है। आप यहां अपने पार्टनर के साथ स्कूबा डाइविंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

कोह समुई

कोह समुई, थाईलैंड की सबसे रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशस में से एक है। एक हॉटशॉट पार्टी डेस्टिनेशन जो फूल मून पार्टी के लिए जाना जाता हैं। यहां आप बीच के किनारे मून पार्टियों को एन्जॉय कर सकते हैं और अपने इस पल को रोमांटिक बना सकते हैं। यहां आपको बौद्ध मंदिर में आशीर्वाद आंग थोंग नैशनल मरीन पार्क में मस्ती भी कर कर सकते हैं जिसके लिए आपके 2 दिन काफी हैं।

क्राबी

क्राबी थाईलैंड में हनीमून मनाने के लिए आपकी पसंदीदा जगह हो सकती है। क्योंकि क्राबी 130 निर्जन और शांत द्वीपों का एक समूह है, जहां प्रकृति का प्रेम बरसता है। क्राबी मनोहर परिदृश्य, प्राकृतिक गुफाएं, प्रवाल भित्तियां और अछूते समुद्र तट, न्यू मैरिड कपल को ऐसा अहसास कराते हैं, मानों वह जन्नत की सैर पर निकल आए हैं। या ईश्वर ने उन्हें उपहार में स्वर्ग दे दिया हो। अगर आप दुनिया की उन चुनिंदा जगहों की सैर करना चाहते हैं, जहां ढलता हुआ सूरज सबसे हसीन लगता है तो क्राबी उनमें से एक है। समुद्री तट पर कैंडल लाइट डिनर का लुत्फ लेना, नाव में सवार होकर द्वीपों की यात्रा करना आपको रोमांस से भर देगा।

चियांग माई

चियांग माई एक ऐसा शहर है, जिसने न केवल प्राकृतिक सुंदरता को संजो रखा है बल्कि अपने आदिवासी गांवों की सांस्कृतिक धरोहर को भी जिंदा रखे हुए है। हनीमून पर निकले कपल के लिए थाईलैंड में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है चियांग माई। यहां की सुंदरता और खूबसूरत वादियों के बीच आप 2 से 3 दिन आराम से बिता सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ आप दोई इंटन नैशनल पार्क और वियांग कुम काम जाना न भूलें।

हुआ हिन शह

बजट के हिसाब से हनीमून एन्जॉय करना चाहते हैं तो हुआ हिन शहर आपके लिए बेस्ट जगह है। कई समुद्र तटों, रिसॉर्ट्स के साथ हनीमून पर निकले जोड़ें यहां समुद्र द्वारा बिछाए गए लोकप्रिय गोल्फ रिसॉर्ट्स में अपने रोमांटिक पल बिता सकते हैं। यहां खाओ सैम रूई यॉट नेशनल पार्क, सैंडस्टोन गुफाएं देखने लायक हैं जिसके लिए आपको सिर्फ 2 से 3 दिन चाहिए होंगे।