तमिलनाडु का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्‍थल है 'काबिनी वन्यजीव अभ्यारण्य'

जीव जन्तुओं और इनकी लुप्त होती प्रजातियों के संरक्षण के लिए देश में कई अभयारण्य बनाए गए हैं, ताकि इन्हें एक सुरक्षित वातावरण मिल सके। काबिनी वन्‍य-जीव अभयारण्य इन्‍हीं अभयारण्यों में से एक है जिसे कुछ सालों पहले कर्नाटक राज्‍य में बनवाया गया। यह वन्य जीव अभयारण्य कई दुलर्भ प्रजातियों का निवास स्थान है। काबिनी नदी के तट पर स्थित इस वन्‍य जीव अभ्‍यारण्‍य के रोमांचक सफर को आप अपनी यात्रा डायरी में शामिल कर सकते हैं।

काबिनी वन्‍य जीव अभयारण्य का मौसम सामान्‍य रहता है इसलिए आप यहां सितंबर से लेकर मई के बीच किसी भी समय आ सकते हैं। इस दौरान कई जंगली जानवर और पक्षियों को देखा जा सकता है।

वेगावथी नदी के तट पर बसा कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा कांचीपुरम अपनी सिल्‍क की साडियों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। सदियों से इस शहर का धार्मिक महत्‍व कम नहीं हुआ है। आज भी यहां बड़ी संख्‍या में पर्यटक घूमने आते हैं। अगर काबिनी वन्‍य जीव अभयारण्य के सफर में आप कांचीपुरम रूकते हैं तो आपकी धार्मिक यात्रा भी हो जाएगी।

तमिलनाडु का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्‍थल है वेल्‍लोर जोकि अपने प्राचीन ऐतिहासिक सौंदर्य के लिए मशहूर है। इतिहास प्रेमियों और श्रद्धालुओं के अलावा यह जगह कैंपस और प्रकृति प्रेमियों को भी बहुत पसंद है। इस शहर के एक ओर आप इसके मंदिर और प्राचीन इमारतों को देख सकते हैं, वहीं दूसरी और येलागिरी पर्वत का सौंदर्य आपको मंत्रमुग्‍ध कर देगा। पिछले कुछ सालों में वेल्लोर ने सभी तरह के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया है।

भारत की सिलिकॉन घाटी और गार्डन सिटी के नाम से मशहूर बैंगलोर में बहुत कुछ देखने लायक है। ये शहर पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। भारत के इस हाई टेक शहर में आपको कई खूबसूरत बिल्डिंग देखने को मिल जाएगी। साथ ही इस शहर में कई खूबसूरत गार्डन भी हैं। यहां हर पल आपको कुछ नया देखने को मिलेगा। ये शहर कई मल्‍टीनेशनल कंपनियों का हब है।