बिना वीजा के कर सकते हैं इन 5 देशों की यात्रा, अभी बनाए घूमने का प्लान

दुनिया के ऐसे बहुत से देश हैं, जहां आप बिना वीजा के जा सकते हैं। आप आने वाली विंटर वेकेशन में इन देशों में बिना वीजा के घूमने का प्लान बना सकते हैं। हम आपको ऐसे देशों का नाम बता रहे हैं, जहां आपको वीजा ऑन अराइवल नहीं वीजा फ्री एंट्री मिलती है। मतलब यहां आपको जाकर वीजा नहीं लेना है, बल्कि यहां आप बिना वीजा के जाइए, घूमिए फिरिए और वापस इंडिया लौट आइए। दरअसल बेहतर इकोनॉमिक और कल्चरल रिलेशन के चलते ये देश भारतीयों को विशेष रियायत देते हैं।

थाइलैंड

यहां पर्यटकों को वीज़ा ऑन अराइवल दिया जाता है। घूमने फिरने के लिहाज से भी यह देश टूरिस्ट्स के बीच काफ़ी लोकप्रिय है। यहां के ट्रॉपिकल बीच, रॉयल पैलेस और भगवान बुद्ध के मंदिर बेहद खूबसूरत और विश्व प्रसिद्ध हैं। थाइलैंड एक बहुत ही खूबसूरत डेस्टिनेशन है। भारत के लोग बड़ी संख्या में लोग जहां जाते हैं।
जमैका

इस देश में जाने के लिए भारतीयों को पहले से आपको वीज़ा लेने की कोई ज़रूरत नहीं होती। यहां आप बिना वीज़ा के 30 दिनों तक रह सकते हैं। इसके साथ ही ये देश बहुत ही सस्ता है। आप बहुत कम पैसों में यहां आकर अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। इस कैरिबीयन देश में पहाड़, रेनफॉरेस्ट और रीफ लाइन्ड बीचेज हैं। यहां आकर आप बेहद कम कीमत में नैचुरल ब्यूटी को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

मॉरिशस

मॉरिशस में भारतीयों के लिए 60 दिनों तक वीजा की जरूरत नहीं पड़ती । आप का पासपोर्ट बैलिड होना चाहिए। भारतीय टूरिस्टों के बीच यह बेहद फेमस जगह है।
नेपाल

भारत का सबसे बेहतरीन पड़ोसी देश है नेपाल । वीजा ही नहीं यहां जाने के लिए पासपोर्ट की भी जरूरत नहीं पड़ती। आप कितने भी दिन यहां रह सकते हैं।

मालदीव

मालदीव भारतीय नागरिकों को वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा प्रदान करता है। ये आसानी से मिल जाता है।बॉलीवुड स्टार्स का तो ये फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन है। भारतीय पर्यटकों के सबसे पसंदीदा होलीडे डेस्टिनेशन में से एक मालदीव की खूबसूरती मोहित करने वाली है। यहां के बीचेज की सुंदरता दुनियाभर में मशहूर है।