लेना चाहते हैं पैराग्लाइडिंग के रोमांच का मजा, कर आए देश की इन 7 जगहों की सैर

कई लोग होते हैं जो घूमने के दौरान ऐसी जगहों का चुनाव करते हैं जो बेहद रोमांचक हो। खासतौर से इसके लिए ऐसे हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं जहां कई एडवेंचर किए जा सकते हैं। कुछ लोगों की बकेट लिस्ट में पैराग्लाइडिंग का रोमांच भी होता हैं जो बहुत ही मनोरंजक और साहसिक खेल है। पैराग्लाइडिंग की राइड के लिए देश में कुछ ही जगहें हैं जहां आप अपनी चाहत को पूरा कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको देश की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप पैराग्लाइडिंग के रोमांच का मजा ले सकते हैं।

बीर-बिलिंग, हिमाचल

बीर बिलिंग भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित के बीर एक छोटा सा गाँव है जिसे व्यावहारिक रूप से भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी कहा जाता है। इस जगह के खूबसूरत पहाड़, हरियाली, मौसम के साथ यहां का शांत वातावरण पैराग्लाइडिंग के लिए अनुकूल है। आपको बता दें कि पैराग्लाइडिंग की बीर टेक-ऑफ साइट है और बिलिंग, जो उससे लगभग 14 किमी की दूरी पर स्थित है, जो कि लैंडिंग साइट है। अगर आप पैराग्लाइडिंग के शौक़ीन है तो इस जगह पर जरुर जाएँ। बीर बिलिंग का निकटतम हवाई अड्डा धर्मशाला है जो कि 70 किमी की दूरी पर स्थित है। पैराग्लाइडिंग विश्व कप भारत में पहली बार साल 2015 में बीर-बिलिंग में हुआ था। बीर-बिलिंग अपने पैराग्लाइडिंग अनुभवों के लिए देश के लोगों के साथ-साथ साथ विदेशियों के साथ भी उतना ही प्रसिद्ध है।

नैनीताल, उत्तराखंड

उत्तराखंड का नैनीताल एक बहुत ही खूबसूरत शहर है जो हिमालय की तलहटी में समुद्र तल से लगभग 2000 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। यह जगह घूमने के लिए बेहद खास है और ऐसी जगह पर पैराग्लाइडिंग करने का भी अपना तरीका होता है। आप यहां पैराग्लाइडिंग की मदद से एक पक्षी की तरह इस सुंदर शहर को देख सकते हैं। यहाँ पर स्थित नैनी झील देश की 64 शक्ति पीठों में से एक सुंदर नाशपाती के आकार की झील दूनिया की सबसे पवित्र जगहों में से एक मानी जाती है। यहाँ पर नौकुचियाताल में पैराग्लाइडिंग की पेशकश की जाती है।

पंचगनी, महाराष्ट्र

पंचगनी महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन और सबसे अच्छा वीकेंड गेटवे है, ऐसा जिसके बारे में कोई सोच ही नहीं सकता। समुद्र तल से लगभग 1200 मीटर की ऊँचाई पर स्थित यह शानदार हिल स्टेशन पैराग्लाइडिंग के लिए भी बहुत अच्छा है जो पर्यटकों के पसंदीदा क्षेत्र में से एक है। इस जगह साल भर मौसम बहुत अच्छा होता है जो इसको और भी ज्यादा खास बनता है। साल आसमान, सही ऊंचाई, अनुकूल हवाएं और सुखद मौसम की वजह से पंचगनी एक पैराग्लाइडिंग के आकर्षण में से एक बन गया है। बता दें कि भीलार, तपोला और खिंगार, पंचगनी के कुछ खास पैराग्लाइडिंग स्थल हैं।

शिलांग, मेघालय

शिलांग या स्कॉटलैंड ऑफ ईस्ट 1400 मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित है जो भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है। यहाँ के रोमांचक स्थानों और चारों ओर की हरियाली देखने के साथ अब आप यहां पैराग्लाइडिंग के लिए भी जा सकते हैं। पैराग्लाइडिंग बाजार धीरे-धीरे इस प्यारा सा शहर में विकसित हो रहा है, जो यात्रा और रोमांच के शौकीनों को समान रूप से आकर्षित करता है। यहाँ 700 मीटर तक की ऊंचाई पैराग्लाइडिंग की जा सकती है।

गंगटोक, सिक्किम

भारत का एक प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण शहर गंगटोक सिक्किम के उत्तर पूर्वी में स्थित है। इस शहर में देखने के लिए बहुत कुछ है और यहां पर पैराग्लाइडिंग निश्चित रूप से साहसिक साधकों के लिए खास आकर्षण है।

नंदी हिल्स, बेंगलुरु

नंदी हिल्स भारत के प्रमुख शहर बैंगलोर से थोड़ी दूरी पर स्थित है, जो एक खूबसूरत हिल स्टेशन होने के साथ पैराग्लाइडिंग के विशेष रूप से प्रसिद्ध है। यह स्थान समुद्र तल से लगभग 1400 मीटर की ऊँचाई है और यहां पर लैंडिंग के लिए पहाड़ियों के आसपास सपाट सतह है।

आरामबोल, गोवा

अरामबोल गोवा के प्रसिद्ध समुद्र तट क्षेत्रों में से एक है जो पैराग्लाइडिंग के अनुभवों के लिए भी जाना-जाता है। बता दें कि सबसे अच्छा लॉन्चिंग प्वाइंट कलाचा झील के ऊपर स्थित है। अरामबोल पैराग्लाइडिंग के शुरुआती लोगों के बहुत अच्छी जगह है, जिसका सबसे बड़ा कारण चिकनी और शांत हवा है जो बिना ब्रेक उड़ान के लिए एकदम सही है।