भारत की इन मशहूर जेल में जाने की इच्छा रखते है लोग, सजा नहीं घूमने के लिए

कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें हर ऐसी जगह घूमना पसंद होता हैं, जो अपनी विशेषता के लिए जानी जाती हैं। यहाँ तक कि वे अजीब-अजीब जगहें भी घूमने के लिए जाते हैं। आज हम भी आपके लिए कुछ ऐसी ही अजीब जगहों की जानकारी लाए हैं जो अपनी ख़ूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। हम बात कर रहे हैं देश की मशहूर जेलों के बारे में। जिन्हें खास पर्यटकों के लिए बनाया गया है। तो आइये जानते हैं देश की इन मशहूर जेल के बारे में।

* Cellular Jail

भारत के अंडमान निकोबार द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में बनी इस जेल को खासतौर पर पर्यटकों के घूमने के लिए बनाया गया है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान यहां सेनानियों को काला पानी की सजा दी जाती थी।

* Tihar Jail

दिल्ली में मौजूद इस जेल को साउथ एशिया की सबसे बड़ी जेल माना जाता है। इस जेल में बड़े-बड़े नेता से लेकर अंडरवर्ल्ड डॉन तक रह चुके है।

* Rajasamudri Jail

डचों द्धारा बनवाई गई यह जेल भारत की सबसे पुरानी जेल है। इस जेल को पहले किले के रूप में बनाया गया था लेकिन बाद में किसी कारण इसे जेल में बदल दिया गया।


* Naini Central Jail

उत्तर प्रदेश की इस जेल का निर्माण अग्रेजों द्धारा करवाया गया है। इस जेल में पं जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी को कैदी के रूप रखा गया था।

* Hijli Jail

बंगाल के मिदनापुर में बनी इस जेल में पुलिस द्धारा दो निहत्थों को मार दिया गया। जिस पर रवीन्द्र नाथ टैगोर और सुभाष चंद्र बोस ने आवाज़ उठाई थी। इसी कारण यह फेमस हो गई।

* Viper Islands
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बनी इस जेल में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई सेनानियों को प्रताड़ित किया गया था। इसा कारण यह जेल प्रसिद्ध हो गई।