भारत के ये मशहूर तीर्थस्थल है खूबसूरत, यात्रा के साथ ले सकते है यहाँ घूमने का मजा

भारत देश को उसकी सुन्दरता और संस्कृति के लिए जाना जाता हैं। खासकर धार्मिक स्थलों से जुडी जगहों के दर्शन करने के लिए लोग विदेशों से यहाँ घूमने आते हैं। भारत में घूमने के लिए कई प्रसिद्द तीर्थस्थल हैं जो अपना बनावट और ख़ूबसूरती का अद्भुत नमूना देते हैं। आज हम आपको देश के उन प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप यात्रा करने के साथ उस जगह घूमने का मजा भी ले सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

* केरल, सबरीमाला

विश्व के सबसे बड़े तीर्थ स्थलों में से एक माना जाने वाला यह प्रसिद्ध मंदिर कई साल पुराना है। किंतु इस मंदिर के अंदर 10 से 50 वर्ष की महिलाओं का जाना मना है।

* तिरुमला, वेंकटेश्वर मंदिर

समुद्र से 3200 फीट ऊंचाई और पहाड़ियों पर बने श्री तिरुमला का वेंकटेश्वर मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। भगवान विष्णु को समर्पित इस मंदिर में हर साल कई टूरिस्ट आते है।

* तमिलनाडु, मदुरई मीनाक्षी मंदिर

तमिलनाडु के इस ऐतिहासिक मंदिर की स्थापत्य और वास्तु कला को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। ऐसा माना जाता है कि शिव पार्वती ने विवाह के बाद यहां कई साल शासन किया।

* जम्मू कश्मीर, वैष्णो देवी

खूबसूरत वादियों, पहाड़ों और गुफा के बीच बने इस मंदिर को देखने के लिए हर साल श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। इस मंदिर में रखें तीन पिंड को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते है।

* मुंबई, सिद्धिविनायक

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर सबसे अधिक दान पाने वाले मंदिरो में से एक है। यहां दर्शन करने के लिए हर रोज श्रद्धालुओं की भीड़ लगा रहती है।

* अजमेर, मोइनुद्दीन चिश्ती

इन मस्जिद में मुस्लिम तीर्थयात्रियों, हिंदुओं और सिखों का अनोखा संगम देखने को मिलता है।

* अमृतसर, हरमंदिर साहिब

हर साल सबसे ज्यादा पर्यटकों की संख्या होने के कारण इस गुरूद्वारे ने वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। सिखों के इस सबसे पवित्र स्थल पर आप खूबसूरत झील भी देख सकते है।