यूएइ में ले सकते हैं लक्जरी छुट्टियों का मजा, बनाए यहां घूमने का प्लान

यूएइ एक ऐसा देश है जो नये के साथ साथ पुरानी परंपराओं रीति रिवाजों के लिए जाना जाता। दुनिया के बेहतरीन होटल शांपिंग माल और सबसे लक्जरी छुट्टियों का मजा यूएई में ही लिया जा सकता है। संयुक्त अरब अमीरात फारस की खाडी में स्थित सात शेख राज्यों को मिलाकर बना है। जिनमें दुबई भी एक है। दुबई,अबूधाबी, शारजाह,उम्म-अल-कुवैन,अजमान,रस अल खैमा तथा फजइराह शामिल हैं। लगभग पचास लाख की आबादी वाला यह देश दुनिया के सबसे विकसित देशों में से एक है। यहां हर उम्र के इंसान के लिए एंजोय करने के लिए बहुत कुछ है।आइये जानते हैं यूएइ की कुछ खास जगहों के बारे में।

बुर्ज र्ज-अल-अरब

पाम आइलैंड और जुमैरा बीच के पास बना यह होटल वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। यह दुनिया की सबसे ऊंची होटलों में शुमार है। आप यहां के रेस्टोरेंट्स में अरबी डिशेज का भी लुत्फ उठा सकते हैं। अल- महारा में नाथन आउटलॉ उनमें से एक है। दूसरा रेस्टोरेंट अल-मुन्तहा है जो इस होटल की सत्ताइसवीं मंजिल पर स्थित है।

जुमैरा बीच

बुर्ज- अल- अरब से लगता हुआ ही जुमैरा बीच है जो साफ सुथरा है।यहां एक पार्क भी है जिसके लिए आपको टिकट लेना पडेगा।सन बाथ और वाटर स्पोर्ट्स का भी मजा लिया जा सकता है।

दुबई डेजर्ट

दुबई डेजर्ट नेशनल रिजर्व,दुबई का पहला नेशनल पार्क है।यहां तीरंदाजी और डेजर्ट सफारी का मजा लिया जा सकता है। रेत के बीच आप टेंट में भी रूक सकते हैं।यहां केमल राइड के साथ बाज को भी पास से देखा जा सकता है और अपने हाथ पर बिठाकर फोटो खिंचवाई जा सकती है।

दुबई म्यूजियम
अगर आपको दुबई का इतिहास देखना है तो यहां जाना ना भूलें।यहां अल- फाहिदी किला है जो दुबई की सबसे पुरानी इमारत है।

स्काई दुबई

दुबई की गर्मी में यहां आकर हिलस्टेशन का मजा लिया जा सकता है।यहां स्कीईंग का मजा लिया जा सकता है।