उठाना चाहते हैं सस्ते में विदेश यात्रा का आनंद, थाइलैंड की ये जगहें देगी पूरा मजा

नीला समंदर,चहकती नाइटलाइफ,विश्वस्तरीय सुविधायें आपको आपके बजट में मिलें तो आप क्यों ना जायेंगे।ऐसा ही देश है थाइलैंड जहां आप अपनी छुट्टियां लक्जरी तरीके से एंजोय कर सकते हैं।यहां के बीचेज,नाइटलाइफ पूरी दुनियां में अनूठे हैं।अगर आप थाइलैंड जाना प्लान कर रहे हैं तो जरा इन जगहों को भी अपनी इटिनरी में शामिल करें आप फायदे में रहेंगे।

बैंकांक

यह यहां की राजधानी भी है।यह अपनी नाइटलाइफ के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।अगर आप शोपिंग के शौकीन हैं तो यहां के लोकल मार्केट जरूर जायें।कपडे और कोस्मेटिक्स आपको यहां लेटेस्ट फैशन के अनुसार मिलेगा1। बैंकांक: यह यहां की राजधानी भी है।यह अपनी नाइटलाइफ के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।अगर आप शोपिंग के शौकीन हैं तो यहां के लोकल मार्केट जरूर जायें।कपडे और कोस्मेटिक्स आपको यहां लेटेस्ट फैशन के अनुसार मिलेगा।

पट्टाया

पूर्वी तट पर थाईलैंड का दूसरा बड़ा शहर है।यहां घूमने-फिरने लायक अनेक खूबसूरत जगह हैं। इसमें सबसे पहले नंबर पर है रिप्लेज बिलीव इट और नॉट संग्रहालय का। यहां का इन्फिनिटी मेज और 4डी मोशन थिएटर की सैर बहुत ही रोमांचक है। यहां की भूतिया सुरंग में सैलानी बड़ी संख्या में यहां आते हैं।

फीफी आईलैंड

वाटरस्पोर्ट्स के लिए यह बहुत प्रसिद्ध है।यहां पास में ही फुकेट है जो भी दुनिया में बहुत प्रसिद्ध बीच है।यहां बडी संख्या में लोकल फूड के रेस्टोरेंट्स हैं।

फुकेट

अगर आपको थाइलैण्ड के पुराने कल्चर के साथ नयी जीवनशैली को भी अनुभव करना चाहतें हैं तो आपके लिए यह सबसे मुफीद जगह है।

कोरल आईलैंड

अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको कोरल रीफ देखना बहुत अच्छा लगेगा।दुनिया में विलुप्त हो रही कोरल रीफ यहां देखी जा सकती हैं