पक्षी प्रेमियों के लिए जन्नत है गुजरात की ये बर्ड सेंचुरी, बार-बार जाने का करेगा मन

प्रकृति के साथ रहना किसे अच्छा नही लगता। चारों और हरियाली तथा शांत वातावरण हर किसी की चाहत होती है। घंटो तक वन्य पशुओं और पक्षीयों को देखना एक सुखद अहसास होता है। भारत में ऎसी कई जगह हैं जहां आप विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को नजदीक से देख सकते हैं। ऐसी ही कई जगह गुजरात में स्थित हैं। गुजरात के अरब सागर के किनारे होने के कारण भी प्रवासी पक्षियों के हिसाब से यह बहुत उपयुक्त जगह है।गुजरात का राज्य पक्षी ग्रेटर फ्लेमिंगो अधिकतर कच्छ के रन इलाके में पाया जाता है। आइये जानते हैं ऐसी कुछ जगहों के बारे में जहां आपका मन जाने को बार बार करेगा...

- वेलवादर राष्ट्रीय पार्क खंभात की खाड़ी के पास स्थित इस पार्क में कई विदेशी प्रजाति के पक्षी देखे जा सकते हैं।यहां सर्दियों में हैरियर एवं गर्मियों लेसर फ्लोरिकन पक्षी,लार्क्स आदि पक्षी देखे जा सकते हैं।

- नाल सरोवर बर्ड सेंचुरी सर्दियों के दिनों में यहां हजारों की तादाद में पक्षी यहाँ आते हैं जिनमें ब्लैक टेल्ड गोडविट,वाटर फाउल,रोजी पेलिकन, फ्लेमिंगो,स्टोर्क,सारस, क्रेन,हेरॉन आदि पक्षी देखे जा सकते हैं।

- नारायण सरोवर वाइल्ड लाइफ सेन्चुरी यहां गोडावण देखे जा सकते हैं।साथ ही यह सेचुरी 180 से भी अधिक प्रवासी पक्षियों का आवास भी है।

- मरीन राष्ट्रीय पार्क इस राष्ट्रीय पार्क का क्षेत्रफल 110 वर्ग किलोमीटर है।जामनगर के पास स्थित इस पार्क में कई तरह के पक्षी देखे जा सकते हैं।हेरॉन, पेंटेड स्टोर्क ओर फ्लेमिंगोस उनमे प्रमुख हैं।

- पोरबंदर बर्ड सेंचुरी
पोरबंदर शहर के बीचों बीच स्थित इस सेंचुरी में कई प्रवासी पक्षी हर साल आते हैं।यहां फ्लेमिंगो, हेरॉन,इग्रेट, स्पूनबिल,क्रेन,स्टोर्क इंडियन रोलर आदी कई प्रकार के पक्षी आते हैं।