बना रहे हैं इस वीकेंड पर घूमने का प्लान, ये 5 जगह रहेगी परफेक्ट

घूमने का शौक सभी को होता हैं, बस समय निकालने की जरूरत होती हैं। जी हाँ, हर कोई घूमना पसंद करता हैं और इसके लिए ऐसे दमे का चुनाव करता हैं जब ज्यादा छुट्टियां आ रही हो, खासतौर से वीकेंड पर। अगर आप भी इस वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं और आपको समझ नहीं आ रहा हैं कि कहां जाना चाहिए। तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो वीकेंड का मजा लेने के लिए परफेक्ट हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

दीघा बीच
कोलकाता से 184 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दीघा बीच प्रकृति का अद्भुत नजारा पेश करती है। यहां आप सूर्यास्त का मनोरम दृश्य देख सकते हैं। अगर आप अडवेंचर पसंद करते हैं तो आपके लिए जेस स्कीइंग समेत कई जलक्रीड़ाओं का विकल्प मौजूद होगा।

कलीमपोंग
अगर आपका जीवन पहाड़ों में गुजरा है तो कलीमपोंग आपके लिए स्वर्ग समान है। कोलकाता से 624 किलोमीटर दूर कलीमपोंग में औपनिवेशिक युग के भवन आपको देखने को मिल जाएंगे। प्रसिद्ध डरपिन मठ यहीं हैं। यहां ठहरने की भी आपको चिंता नहीं करने पड़ेगी क्योंकि ढेरों विकल्प यहां मौजूद हैं।

धर्मशाला
यह महान दलाई लामा का निवास स्थान है। अगर आप करीब में किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां जाकर आप रिफ्रेश हो जाएं तो बेशक धर्मशाला सबसे अच्छा विकल्प है। यह देश की पहली तिब्बती नगरी है। यहां आपको भारतीय और तिब्बती संस्कृति का मिश्रण दिख जाएगा। साथ ही यहां का प्राकृतिक सौंदर्य भी आपको आकर्षित करेगा। दिल्ली से यह 477 किलोमीटर दूर है।

गोवा
मुंबई और पुणे में रहने वाले लोगों के लिए गोवा वीकेंड यात्रा के लिए सबसे अच्छी जगह है। यहां की नाइटलाइफ, संस्कृतिक और अडवेंचर को आप पसंद करेंगे। पुर्तगाली उपनिवेश रहने की वजह से यहां आपको विदेशी संस्कृति को भी देखने का मौका मिलेगा। मुंबई से यह 583 किलोमीटर और पुणे से 441 किलोमीटर दूर है।

सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान
सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है। कोलकाता आसपास में रहने वाले लोगों के लिए वीकेंड पर घूमने के लिए यह मस्त जगह है। यहां तरह-तरह के पशु-पक्षी आपको देखने को मिल जाएंगे। कोलकाता से यह 110 किलोमीटर दूर है।