वैष्णो देवी दर्शन के साथ करें इन जगहों की सैर, मिलेगा घूमने का मजा

भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू में वैष्णो देवी का मंदिर स्थित है।यह हिन्दू धर्म का एक बड़ा आस्था का केंद्र है। साल में दो बार नवरात्रों के दिनों में यहाँ बहुत ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। वैष्णो देवी का नजदीकी रेलवे स्टेशन कटरा है जो देश के सभी बड़े शहरो से जुड़ा है। कटरा से हेलीकाप्टर भी किया जा सकता है। वैष्णो देवी के आसपास भी घूमने की कई जगह हैं। आइये जानते हैं वैष्णो देवी के दर्शन के साथ साथ और कहाँ कहाँ जाया जा सकता है।

वैष्णो देवी

त्रिकूट पर्वत पर स्थित मां वैष्णो देवी का मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध तीर्थ है। यह मन्दिर माता के 108 शक्ति पीठों में से एक है। मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 13 किलोमीटर पैदल जाना पड़ता है। ऊपर तक हेलीकॉप्टर की मदद से भी पहुंचा जा सकता है। यहां हर साल लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

अर्धकुमारी गुफा

कहा जाता है कि माता वैष्णों देवी ने अपने मंदिर जाने से पहले यहां लगभग 9 महीने तक विश्राम किया था। माता वेष्णो देवी के मार्ग में हीं यह मंदिर पड़ता है।


भैरव नाथ

माता की यात्रा तब तक अधूरी मानी जाती है जब तक यहां के दर्शन न कर लिए जाएं। यहां भैरव नाथ का मंदिर है जो माता के भवन से 2 किलोमीटर सीधी चढ़ाई पर स्थित है। यहां से नजारा बहुत ही सुंदर दिखाई देता है।

शिवखोड़ी

यह स्थान शिवालिक पर्वत श्रेणी में स्थित है। यहां शिवजी का प्राकृतिक शिवलिंग है। यह स्थान बहुत ही शन्ति भरी और प्राकृतिक रुप से समृद्ध है।


डेरा बाबा बन्दा

यह स्थान कटरा से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां बन्दा बहादुर के नाम पर गुरुद्वारा है जो गुरु गोविंद सिंह जी के प्रिय जत्थेदार भी थे।