घूमने के लिए जा रहे हैं दुबई, जरूर करें आबू धाबी की इन जगहों की सैर

आने वाले दिनों में कई छुट्टियां आ रही हैं और इस समय में कई लोग बाहर घूमने जाने का प्लान करते हैं। भारतियों के द्वारा सबसे ज्यादा घूमने के लिए दुबई को पसंद किया जाता हैं। दुबई को अपनी ख़ूबसूरती और साफ-सफाई के लिए जान जाता हैं। दुबई के आकर्षक नज़ारे भारतियों को आकर्षित करते हैं। इसलिए अगर आप दुबई जाने का प्लान बना रहे हैं, तो वहाँ की मशहूर जगहों के बारे में जानकारी होना भी जरूरी हैं। इसलिए आज हम आपको आबू धाबी की प्रसिद्द जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ की सैर जरूर करें।

* बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa)

दुबई में बुर्ज खलीफा टूरिस्ट्स के आकर्षण का मुख्य केन्द्र है। इसका नाम दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में लिया जाता है। इस इमारत की ऑब्जरवेशन डेक पर जा कर पूरी दुबई का बेहतरीन नजारा देखने के मिलता है।

* डेजर्ट सफारी (Desert Safari)

दुबई आकर डेजर्ट सफारी न करे ये तो हो ही नहीं सकता। यह वहां का सबसे खास एडवेंचर है। रेगिस्तान में ऊंचे-ऊंचे रेत के टिलों पर तेज रफ्तार गाड़ी में बैठकर सैर करना का रोमांच बेहद दिलचस्प होता है। इसके अलावा यहां पर बेली डांस देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं।

* गोल्ड सूक (Gold Souk, Deira)

दुबई को सोने का शहर कहना भी गलत नहीं है। हर साल भारी संख्या में टूरिस्ट यहां पर घूमने के साथ-साथ सोने की शॉपिंग करने भी आते हैं। दुबई के सबसे पुराने इलाके देेरा(Deira) में सोने का बाजर यानि गोल्ड सूक है। यहां पर एक से बढ़कर एक सोने की ज्वैलरी के डिजाइन मिल जाते हैं। इस बाजार का नजारा बहुत खूबसूरत है, यहां आए बिना दुबई का ट्रिप अधूरा है।

* धाओ क्रूज, दुबई क्रीक (Dhow Cruise, Dubai Creek)

समय के साथ-साथ दुबई ने बहुत तरक्की कर ली है। नए और पुराने दुबई को एक साथ देखना चाहते हैं तो धाओ क्रूज देखना न भूलें। दुबई में पानी का प्राकृतिक स्त्रोत यानि दुबई क्रीक में क्रूज का सवारी आपका ट्रिप और भी शानदार बना सकती है। इसके एक तरह है देरा(Deira) और दूसरी तरफ बर दुबई। यहां पर आप दोनों जगहों का फर्क आसानी से देख सकते हैं, इसके साथ ही लाडवाब डीनर,डांस और मस्ती यहां पर एक साथ का जा सकती है।

* मिरेकल गार्डन (The Miracle Garden)

रेगिस्तान में ताजे फूलों का नजारा देखना चाहते हैं तो इसके लिए बैस्ट है मिरेकल गार्डन। यह यूनाइटेड अरब एमिरेट्स में दुबई के डिस्ट्रिक्ट दुबई लैंड में स्थित है, इस गार्डन में हर तरफ रंग-बिरंगे फूलों का नजारा देखने को मिलता है। प्राकृतिक फूलों का यह बगीचा 72000 स्क्वायर वर्ग में फैला है। शायद ही कोई ऐसे रंग का फूल हो जो इस गार्डन में मौजूद नहीं होगा।