इन जगहों पर इन चीजों को खाना खिला सकता है आपको जेल कि हवा

दुनिया में कई तरह के लजीज व्यंजन है जिनके बारे में सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता हैं। जब भी कोई व्यक्ति किसी नई जगह जाता है तो वह वहाँ का स्पेशल भोजन तो जरूर करता ही हैं। खासकर कि वह भोजन जिसके बारे में काफी सुना हो और उसका मिलना इतना आसान नहीं हो। आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्पेशल व्यंजन के बारे में बताने जा रहे हैं जो विदेशों में गैरकानूनी है लेकिन लोग अपने स्वाद के लिए उन्हें खाते हैं। तो अगर आप भी इनको खाने की सोच रहे हैं तो जरा बचकर क्योंकि ये फ़ूड आपको जेल की हवा भी खिला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जिन्हें खाना गैरकानूनी हैं।

* डॉलफिन, ताइवन

1989 से ही ताइवान में डॉलफिन खाने पर पाबंदी लगाई हुई है। इसके बावजूद भी ताइवान में हजारों डॉलफिनो की हत्या की जा जाती है ताकि लोग उसे गैरकानूनी ढंग से खा सके।

* पैंगोलिन, चीन

पैंगोलिन चीन के लोगों का पसंदीदा खाना है, जिसके कारण इस जीव पर खतरा पैदा हो गया है। इसी खतरे से निपटने के लिए चीन ने पैंगोलिन के शिकार पर पाबंदी लगा दी है।

* इकिडना, न्यूपापुआ गिनी

इकिडना एक ऐसा जीव है जो केवल न्यूपापुआ गिनी में ही पाया जाता है। चीन की ही तरह यहाँ के लोगों में इकिडना की बढती मांग के कारण इस जीव की आबादी में भारी गिरावट देखी गई जिसके बाद यहाँ की सरकार ने इसके शिकार पर रोक लगा दी।

* सालामैंडर, चीन

ये विशाल जीव साउथ चीन में पाया जाता है। तीस सालों में इसकी बढ़ती मांग के चलते इसके एक टुकड़े की कीमत $1000 डॉलर से भी ज्यादा हो गई है। इस जानवर की जनसंख्या में 80 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है जिसके बाद से इसके शिकार पर चीन ने रोक लगा दी।

* ओर्टोलन, फ्रांस

ये एक प्रकार की चिड़िया है जिसे यूरोप में पाया जाता है। फ्रांस में इस चिड़िया को बड़े ही चाव से खाया जाता था। लेकिन इस फूड को 1998 में गैरकानूनी घोषित कर दिया। अब इस चिड़िया को खाने वाला हर व्यक्ति जेल की सलांखो के पीछे पहुंच सकता है।