कम खर्चे में घूम आएंगे नेपाल, जानें यहां घूमने की 5 प्रसिद्द जगहें

हिमालय की तराई में बसा हुआ छोटा सा देश नेपाल भारत से लगा हुआ है।यह देश भारत से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है जहाँ जाने के लिए कोई वीसा या पॉसपोर्ट नहीं लगता है।अगर आप कम खर्च में भारत से बाहर जाना चाहते हैं तो चले आये नेपाल।यहां की संस्कृति बहुत कुछ भारत से मिलती जुलती है। यहाँ काठमांडू स्थित पशुपति नाथ मंदिर विश्व प्रसिद्ध तीर्थ है।आइये जानते है नेपाल में कहा कहा घूमा जा सकता है।

पोखरा

यह नेपाल में अन्नपूर्णा हिमालय का प्रवेश द्वार कहलाती है।यहाँ एक प्रसिद्ध झील है जिसमे सेती नदी से जल आता है।यहां राफ्टिंग व पैराग्लाइडिंग की जा सकती है।
नगरकोट
अगर आप नेचर लवर हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। यहाँ से आप हिमालय को निहार सकते हैं।यहाँ सनसेट ओर सनराइज़ देखना बहुत ही अच्छा अनुभव होता है।काठमांडू घाटी में स्थित नगरकोट भक्तपुर से कुछ दूरी पर ही स्थित है।

भक्तपुर नेपाली

वास्तुकला के मन्दिरों के लिए भक्तपुर जाना जाता है। हालांकि कई मंदिर 2015 में आये भूकंप से क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन फिर भी यहाँ घूमने के लिए बहुत कुछ है। यहां का भक्तपुर दरबार स्क्वायर देखने लायक है। यहां स्थानीय चीजों की खरीददारी भी की जा सकती है।
सागरमाथा राष्ट्रीय पार्क
अगर आप माउंट एवरेस्ट पर नही चढ़ सकते तो कोई बात नही।आप यहाँ पहुँच कर इसके सबसे करीब जरूर आ सकते हैं। यहाँ एवरेस्ट के अलावा कई दूसरी चोटियों जैसे माउंट ल्होत्से, थमसेरकु,नुपतसे को भी देखा जा सकता है।यहां आप स्नो लेपर्ड भी देख सकते हैं।

पाटन
इसका दूसरा नाम ललितपुर भी है। यह नेपाल के शाही शहरों में गिना जाता है। यहां आप लकड़ी के सुंदर आयटम खरीद सकते हैं। यह काठमांडू से नजदीक ही है तो आप यहाँ से पशुपति नाथ भी जा सकते हैं।