अपने खान-पान की वजह से प्रसिद्द है ये 5 जगहें, उठाएं यहां के स्वादिष्ट जायके का मजा

भारत विविधताओं का देश है जहां कुछ दूरी पर ही भाषा,बोलचाल के साथ खाने का स्वाद भी बदल जाता है। पूरे भारत में खानपान में जितनी विविधता भारत में दिखाई देती है शायद ही उतनी कहीं और दिखाई देती हो।आगरा का पेठा, मथुरा के पेडे, बीकानेरी भुजिया जैसी कई खाने की चीजें शहर विशेष से जुड़ी हुई हैं। जानते हैं कुछ ऐसी खाने की चीजों के बारे में जिनका नाम एक शहर विशेष से जुड़ी हुआ है।

बनारस

बनारस दुनिया में कई चीजों के लिए प्रसिद्ध है,जानने से एक है यहां का मलइयो। मलइयो दूध से बनाई जाने वाली एक मिठाई है जिसे सर्दी में ही खाया जाता है। कच्चे दूध को रात भर खुले आसमान के नीचे रखा जाता है ताकि दूध पर ओस गिरती रहे,फिर दूध को फेंट कर मिट्टी के कुल्लडों में सर्व किया जाता है।

इंदौर

वैसे तो इंदौर में खाने की कई चीजें प्रसिद्ध हैं पर यहां का पोहा पूरी दुनिया में बहुत पसंद किया जाता है।यहां के पोहे बहुत ही हल्के और आसानी से पचने वाले होते हैं।

लखनऊ

नवाबी शहर लखनऊ जाना जाता है अपनी नफासत और कबाब के लिये। अगर आप नोनवेज खाते हैं तो यहां का टुन्डे कबाब का स्वाद चखना न भूलिये।

चेट्टिनाड

तमिलनाडू का यह शहर अपने तीखे मसालों के साथ चेट्टीनाडी चिकन के लिये प्रसिद्ध है।यहां की लोकल डिश कन्दरप्पम भी बहुत लजीज होती है।

पटना:

यहां का लिट्टी चोखा पूरे उत्तर भारत में बड़े चाव से खाया जाता है। आलू की कचोरी जैसा यह व्यंजन थोडा चटपटा होता है।