गोवा के ये पांच बीच बना देंगे आपके नए साल की शाम को हसीन

नया साल आने वाला है आप सभी लोग तैयारियां कर रहे होंगे इस नए साल को कुछ अलग बनाने के लिए। आइये जानते हैं गोवा के पांच बीच के बारे में जहाँ आप इस नए साल को अपने तरीके से एंजोय कर सकते हैं।

अंजुना बीच गोवा

अगर आप प्रकृति के साथ पार्टी के भी शौकीन हैं तो यह सही जगह है। यह बीच अपनी लहरों और नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है।यहाँ आप आज भी हिप्पी कल्चर को देख सकते हैं। यहाँ किफायती बजट में साफ सुथरे गेस्ट हाउसेस आसानी से मिल जाते हैं। समन्दर के किनारे छोटी पहाड़ियां शाम के वक्त अलग ही नजारा पेश करती हैं। पैराग्लाइडिंग,वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज,योगा,आयुर्वेदिक मसाज का लुत्फ आप दूसरे बीचो की तुलना में सस्ती कीमत पर उठा सकते हैं। अगर आप यहाँ शॉपिंग करना चाहते हैं तो यहाँ का फ्ली मार्किट जाइये जहां आपको भारत के हर कोने की दुकाने मिलेंगी।

कलंगूट बीच

इस बीच को बीचों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप गोअन खाने का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर हैं। यहाँ की गोअन करी खाने के लिए विदेशी टूरिस्ट भी सात समंदर पर से आते हैं।उत्तरी गोवा के इस सबसे बड़े बीच पर आप वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

मांड्रेम बीच

यह बीच पणजी से 32 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। अगर आप एक्वेटिक एनिमल्स को पास से देखना चाहते हैं तो यहाँ जरूर विजिट कीजिये। यहाँ आप डॉल्फिंस को नजदीक से देख सकते हैं। विलुप्त होते ओलिव रिड्ले टर्टल्स भी आपको दिखाई दे सकते हैं। जूनस और ऐशवे यहाँ दो कम गहराई के तट हैं जहाँ आप पानी के साथ मस्ती कर सकते हैं।

क्वेरिम बीच

यहाँ एक पुर्तगाली किला और एक चर्च भी है जो आपको बेहद सुकून का अहसास दिलाता है। पास ही में तिराकोल नदी बहती है जिसके आसपास के नजारे आप अपने कैमरे में कैद किये बिना नहीं रह पायेंगे। पणजी से लगभग 60 किलोमीटर दूर इस बीच तक पंहुचने के लिए हर 10 मिनट में नाव के द्वारा अरम्बोल बीच से पहुंचा जा सकता है।

पालोलेम बीच

यहाँ की नाइट लाइफ आपके गोवा टूर को यादगार बना देगी। यहाँ बीच के चारो और झोपड़ीनुमा रेस्टोरेंट बने हुए हैं जो सीफूड सर्व करते हैं। यहाँ का झींगा पूरे गोवा में मशहूर है।