जा रहे है 'सिटी ऑफ जॉय' कोलकाता, जरूर लें पश्चिम बंगाल के इन प्रसिद्द व्यंजनों का स्वाद

जब भी कभी पश्चिम बंगाल की बात आती हैं तो सबसे पहले यहां की 'सिटी ऑफ जॉय' कोलकाता का जिक्र जरूर होता हैं। इस जगह को अपनी खूबसूरती, बोलचाल, संस्कृति, रहन-सहन के साथ खानपान के लिए भी जाना जाता हैं। खानपान की बात की जाए तो कोलकाता का स्ट्रीट फूड भारत का सबसे बेस्ट स्ट्रीट फूड माना जाता है। जिसमें वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन दोनों शामिल है। यहां का स्वाद आप एक बार चखेंगे तो जिंदगीभर के लिए जहन में बस जाएगा। आज हम बात करने जा रहे हैं पश्चिम बंगाल के फेमस फूड के बारे में जिनका स्वाद चखे बिना यहां का ट्रिप अधूरा हैं। आइए जानें पश्चिम बंगाल के इन मशहूर व्यंजन के बारे में...

लुची-आलूर दम

लुची-आलूर दम जिसमें लुची पूरी की तरह होती है। और आलूर दम, दम आलू की तरह परोसे जाते हैं। बंगाल में फैर्ली रोड, स्ट्रीट फूड के लिए काफी मशहूर है। इस सड़क पर आपको हर तरह का फूड मिल जाएगा। जिसमें चावल, करी और भरवां लुचियों जैसे व्यंजन शामिल है।

फिश करी
अगर आप बंगाल घूमने आए हैं और यहां कि बंगाली फिश करी ट्राई नहीं की तो मानो आपका सफर अधूरा ही रह गया। बंगाली फिश करी यहां की बेहद लोकप्रिय बंगाली डिश है। इस डिश में आपको बंगाल के मसालों का अदभुत मिश्रण चखने को मिलेगा। खास बात यह है कि इसे बनने में बेहद कम समय लगता है।

दाब चिंगरी

बंगाली खाने में काफी अलग-अलग तरह की मछली करी मिल जाएंगी लेकिन इससे आप बोर हो गए है तो कुछ और व्यंजन ट्राई कर सकते हैं। जिसमें दाब चिंगरी शामिल है। जहां जंबो प्रॉन्स को सरसों के तेल में पकाया जाता है। और नारियल के साथ परोसा जाता है।

माछेर झोल डिश

इसमें कोई शक नहीं कि चावल और मछली दोनों ही कोलकाता के मुख्य व्यंजन हैं। पश्चिम बंगाल के प्रत्येक बंगाली रेस्टोरेंट में आपको मशहूर प्रसिद्ध माचेर झोल देखने को मिल जाएगा। इस पारंपरिक भोजन की मसालेदार करी को आलू और टमाटर के साथ पकाया और आमतौर पर हल्दी, लहसुन, प्याज और कसा हुआ अदरक के साथ बनाया जाता है। माचेर झोल को ज्यादातर चावलों के साथ खाया जाता है।

भेटकी माछर पटुरी

भेटकी माछर पटुरी एक ऐसा खाना है जिसका नाम सुनकर ही आपके मुहं में पानी आ जाएगा। खाने के दौरान ये पूरे तरीके से मुहं के अंदर मेल्ट हो जाता है। जिसे धीमी आंच पर पकाया जाता है। जिसमें फिश को मस्टर्ड और कोकोनट के साथ केले के पत्ते में लपेटा जाता है।

कोशा मंगशो डिश

प्रसिद्ध बंगाली व्यंजनों में से एक, कोशा मंगशो को कई मसालों, मटन, टमाटर और प्याज जैसी विभिन्न सब्जियों के साथ पकाकर एक मसालेदार करी तैयार की जाती है। अगर आप मीट लवर हैं, तो आपको ये डिश जरूर ट्राई करनी चाहिए। आप इसे उबले हुए चावल, लूची या परांठे के साथ खा सकते हैं। यह कोलकाता के सबसे प्रसिद्ध डिशेस में से एक है।

रसगुल्ला

बंगाल में रसगुल्ले का आविष्कार 1860 के दशक में हुआ था। इसके बाद रसगुल्ला कोलकाता निवासियों के बीच बतौर मिठाई के रूप में उभरकर आया। कोलकाता में आपको गुड़ की चाशनी वाले रसगुल्ले खाने को मिलेंगे। जो मुंह में जाते ही घुल जाते हैं। इसका कैरेमल स्वाद आपको भुलाए नहीं भुलेगा।

शुक्तो

सर्वश्रेष्ठ बंगाली शाकाहारी व्यंजनों में गिना जाने वाला शुक्तो पारंपरिक भोजन है जिसमें विभिन्न प्रकार की सब्जियां जैसे आलू, कद्दू, लौकी, करेला आदि शामिल होते हैं। ये डिश स्वाद में आधी कड़वी और आधी मीठी होती है, जिसे चावल या रोटी के साथ खाया जाता है।

मोचर घोंटू

यह पश्चिम बंगालके सबसे प्रसिद्ध घरेलू व्यंजनों में से एक है, जो हर बंगाली रेस्टोरेंट और घर में एक पारंपरिक व्यंजन के रूप में देखा जाता है। केले के फूल और कसा हुआ नारियल से बना यह शाकाहारी व्यंजन चावलों के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है। बंगाली में मोचा का अर्थ फूल होता है जिसे अच्छे से साफ करके सुखाया जाता है। पंखुड़ियों को निकालने के बाद, फूल को प्रेशर कूकर में कुक किया जाता है और बाद में फिर इसे मसालों के साथ पकाया जाता है।