भारत की गलियों के लजीज व्यंजन #स्ट्रीट फूड्स

भारत जिसे विविधताओं का देश कहा जाता हैं उसमें हमें अलग-अलग तरह के रहन-सहन और खान-पान देखने को मिलते हैं। भारत के हर क्षेत्र को उसके विशेष खानपान के लिए जाना जाता हैं। इसमें सबसे विशेष जो आमतौर पर सभी के द्वारा पसंद किये जाते हैं वह है स्ट्रीट फ़ूड। भारत की तंग गलियों में लगे वो ठेले अपना विशेष जायका देते हैं और असली भारत दिखाते हैं। अज हम आपको देश में प्रचलित स्ट्रीट फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आमतौर पर सभी के द्वारा पसंद किये जाते हैं।

* वड़ा पाव


मुंबई वासियों की पहली पसंद है वड़ा पाव, इस महानगर की शायद ही कोई गली या कूचा होगा जहां वड़ा पाव नहीं मिलता होगा। आलू का बना हुआ वड़ा को दो पाव के बीच रखा जाता है। साथ ही लाल और हरी चटनी इसके स्वाद को और भी बढ़ा देती है। देसी फास्ट फूड के तौर पर वड़ा पाव अब फास्ट फूड बनाने वाली कंपनियों की भी पहली पसंद बना हुआ है।

* पाव भाजी


ये वड़ा पाव की तरह मुंबई के लोग का फेवरेट स्ट्रीट फूड है पाव भाजी। ढेर सारी सब्जीयों को मसलकर बनाई जाती है इसकी सब्जी। साथ ही पाव पर गरमागरम मख्खन भी डाला जाता है।

* पोहा जलेबी


महाराष्ट्र में सुबह के नाश्ते के तौर पर पोहा का प्रचलन है। मध्यप्रदेश के इंदौर में भी मराठी कल्चर का प्रभाव है। अगर पोहे के बात करे तो इंदौर में सबसे ज्यादा मशहूर कोई डिश है तो वो पोहा है।साथ में जलेबी भी सर्व की जाती है। सबसे कम बजट में बनने और मिलने वाले नाश्ते में पोहे का नाम सबसे पहले लिया जाएगा।

* पानीपुरी

गोलगप्पा, पुचका, और गुपचुप ना जाने कितने ही नाम है पानीपुरी के। इमली के खट्टा मीठे पानी से बनी हुई पानी पुरी का नाम सुनकर किसके मुंह में पानी नहीं आता होगा। ये भारत के हर बड़े महानगर से लेकर गांवो और कस्बों में खाया जाता है। इस स्ट्रीट फूड की लोकप्रियता का आलम ये है कि जो लोग हाईजीन की वजह से सड़को किनारे खाना नहीं पसंद करते उनके लिए कई फूड चेन मिनरल वाटर वाली पानी पूरी सर्व करने लगे है।

* छोले भटूरा

वैसे तो ये फेमस पंजाबी डिश है लेकिन पूरी सब्जी से कुछ हद तक मिलती जुलती इस डिश के स्टॉल देश भर में मशहूर है। खासकर दिल्ली में तो ये बहुत पॉपुलर है।

* राज कचौरी


इस कुरकुरी कचौरी के अंदर पकौड़ी दही आलू भुजिया और नमकीन खट्टी मीठी चटनियां भरी जाती है। उत्तर भारत में ये खासकर मशहूर है।

* मिर्च भाजी


ये हैदराबाद का मशहूर स्ट्रीट फूड है। साथ ही भारत के दूसरे शहरों में भी ये मिलता है।अलग अलग शहरों में इसकी स्टफिंग भी अलग अलग होती है।

* इडली सांभर


ये दक्षिण भारत का मशहूर खाद्य़ पदार्थ है जो उत्तर भारत में भी खासा लोकप्रिय हो चुका है। वजह इसका स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ के लिए लाभकारी होना है।