गुजरात के 5 बेस्ट स्ट्रीट फूड, जिन्हें करता है बार-बार खाने का मन

गुजरात राज्य जितना अपनी सुन्दरता और शांति के लिए जाना जाता हैं। उससे कही ज्यादा अपने स्वादिष्ट भोजन और व्यंजनों के लिए जाना जाता हैं। यहाँ तक कि कई लोगों के दिमाग में तो गुजरात का नाम सुनते ही वह के व्यंजनों के नाम उनके मुंह पर आने लगते हैं। गुजरात के व्यंजनों के नाम सुनने में जितने अलग लगते हैं उतना ही अलग और उम्दा होता है इनका स्वाद। आज हम आपको गुजरात के कुछ विशेष व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आमतौर पर गुजरात में खाए जाते हैं और ये गुजरात के बेस्ट स्ट्रीट फूड भी कहे जाते हैं।

* खमन ढोकला

मसूर की दाल और काबुली चने से बनी ये डिश गुजरात की सबसे फेमस डिश में से एक है। ये देखने में बहुत हद तक बेसन के ढोकले जैसा होता है लेकिन इसका स्वाद एकदम अलग होता है। इसे बनाने के लिए ढोकले के बैटर को एक साथ हल्दी के साथ मिलाया जाता है और इसे भाप से पकाया जाता है। पकने के बाद इसे राई के दाने, कड़ी हरी मिर्च और करी पत्ते के साथ सर्व किया जाता है। गुजरात की दुकानों में मिलने वाला ये खमन ढोकला बहुत सारे फ्लेवर में आता है जिसमें अमेरी खमन और मसाला खमन आदि हैं।

* खांडवी

बेसन के इस खट्टे-मिट्ठे व्यंजन को गुजरात के लगभग हर घर में खाया और बनाया जाता है। बेसन से बने इस व्यंजन को छांछ, सरसों या राई के दाने और तीखी चटनी के साथ सर्व किया जाता है। सिर्फ गुजरात में ही नहीं ये डिश पूरे महाराष्ट्र में भी खाई जाती है। इस डिश को बनाना थोड़ा सा मुश्किल होता है क्यूंकि इसमें बैटर बनाते समय बहुत बैलेंस बनाकर चलाना पड़ता है। अगर वो ज्यादा गढ़ा हो गया तो तवे पर बेसन फैलता नहीं और अगर भीत पतला हो गया तो तवे से निकलता नहीं।

* उंधियो

इस व्यंजन को गुजराती डिश का राजा कहा जाता है। उंधियो वैसे तो मकर संक्रांति पर लगभग हर गुजराती घर में बनता है लेकिन इसे साधारण दिनों में भी गुजरात के लोग अपने खाने में शामिल करते हैं। उंधियो डिश सीजन की सारी सब्जियों को मिलाकर बनायी गयी एक तरह की खिचड़ी होती है। आप चाहे तो इसमें उबली हुई दाल भी मिला सकते हैं। ये खाने में जितनी टेस्टी होती है स्वास्थ्य में भी उतनी ही अच्छी होती है।

* मुठिया

मुठिया गुजरातियों का सबसे पसंदीदा नाश्ता होता है। बेसन और दाल के मिक्सचर को मिलाकर यह व्यंजन बनाया जाता है। तिल और ढेर सारे भारतीय मसालों को साथ मिलाकर यह तीखी और मीठी डिश तैयार की जाती है जिसे डीप फ्राई करके शाम को चाय के साथ सर्व किया जाता है।

* लिलवा कचौड़ी

कचौड़ी हमेशा से ही भारतियों का प्रिय व्यंजन रही है। गुजरात में बनने वाली लिलवा कचौड़ी उसी का एक उदहारण है। तुअर की या अरहर की दाल भरकर बनायी जाने वाली इस कचौड़ी को गुजरात के लोग चटनी के साथ सर्व करते हैं। बाटी के आकर की बनने वाली इन कचौड़ियों को भी तेल में डीप फ्राई किया जाता है। आप चाहे तो तुअर के अलवा अपनी पसंदीदा किसी भी दाल को कचौड़ी में भर सकते हैं।