देशी ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी हैं पंजाब के इन 7 व्यंजन के दीवाने, जरूर लें इनका स्वाद

पंजाब वैसे तो अपने पहनावे, रहन-सहन, प्राकृतिक सौन्दर्य से अलग पहचान बनाए हुए हैं ही लेकिन यहां का खानपान इसे पूरी दुनिया से अलग बनता हैं। जो एक बार यहां के व्यंजनों का स्वाद चख लेता हैं वो इसे कभी नहीं भूल पाता हैं। पंजाब का नाम आते ही मन में खाने को लेकर कई तरह की ख्वाहिशें जाग उठती हैं। देशी ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटको में भी पंजाब के भोजन को लेकर जूनून और दीवानगी देखने को मिलती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पंजाब के कुछ प्रसिद्द व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका स्वाद जब भी आप पंजाब घूमने का प्लान बनाए तो जरूर लें

सरसों का साग

पर्यटक पंजाब घूमने आएं और सरसों के साग का स्वाद न लें ऐसा हो नहीं सकता। सरसों के साग के स्वाद की बात करें तो पंजाब में ही नहीं भारत में प्रसिद्ध है। एक बात जरूर है कि पंजाब में सरसों के साग के खाने की जो बात होती है, वह और कहीं नहीं होती है।

पराठा

पंजाब के खानों की बात करें तो यहां के पराठे बहुत मशहूर हैं। पराठे में आपको बहुत सी वरायटी मिल जाएगी। इनमें आलू, गोभी, मटर, गाजर, मूली आदि के पराठों का स्वाद ले सकते हैं। इन अलग-अलग वरायटी पराठों के साथ अचार, मक्खन और दही इनका स्वाद और भी बढ़ देता है।

दाल तड़का

हर घर और होटल में साधारण अरहर की दाल तो बनती लेकिन पंजाब में बनने वाली दाल तड़का का अलग ही स्वाद होता है। पंजाब ने साधारण दाल को अपने तरीके से तड़का लगाकर और अधिक स्वादिष्ट बना दिया।

बटर चिकन और कढ़ाई चिकन

पंजाब में नॉन वेज भी बड़े चाव से खाया जाता है। बटर चिकन और कढ़ाई चिकन पंजाब की ही देन हैं। लजीज मसालों से बनी यह रेसिपीज आपकी जबान कभी भूल नहीं पायेगा।

तंदूरी नान

लगभग होटलों पर मिलने वाली तंदूरी नान का चलन पंजाब से शुरू हुआ। इसलिए पंजाब में नान खाने का अपना अलग ही मजा है। पंजाब में नान कई तरह की वरायटी में खाने को मिलेगी। अलग-अलग तरह की नान में आपको पनीर, चिकन और आलू-गोभी से भरी नान भी मिलेगी।

दाल मखनी

दाल मखनी पंजाब से निकला ऐसा व्यंजन है जिसने घर-घर में जगह बना ली। इसके अलावा लगभग होटलों पर आपको दाल मखनी मिल जाती है। पंजाब जाने वाले पर्यटक दाल मखनी का स्वाद जरूर लेते हैं।

लस्सी

बड़े गिलास में लस्सी पीने का सीन पंजाब में ज्यादा देखने को मिलता है। यहां आने वाले पर्यटक लस्सी का स्वाद जरूर लेते हैं। लस्सी को मलाईदार दही से तैयार किया जाता है। लस्सी तो हर शहर में मिल जाती है लेकिन इन पंजाबी लस्सी की बात ही कुछ और है।