Ganesh Chaturthi 2018 - खेतवाडीचा गणराज मंडल : बप्पा की मूर्ति व सजावट बढ़ाती है आकर्षण

गणेशोत्सव का पर्व गणेश चतुर्थी Ganesh Chaturthi 2018 से ही प्रारंभ हो जाता हैं और 10 दिन अर्थात अनन्त चतुर्दशी तक चलता हैं। महाराष्ट्र में तो गणेशोत्सव का बड़ा महत्व होता हैं और इसका आयोजन भी बड़े स्तर पर किया जाता हैं। मुंबई में कई मंडल हैं जो गणेशोत्सव के लिए जाने जाते हैं और उनमें से कई मंडल अपनी विशेषताओं के लिए बहुत प्रसिद्द हैं। आज हम आपको खेतवाडीचा गणराज मंडल के बारे में बताने जा रहे हैं।

ग्रांट रोड स्थित खेतवाडीचा गणराज का अपना विशेष नाम है। यहां के गणपति की स्थापना 1959 में हुई थी। इस मंडल के बप्पा की मूर्ति व सजावट लोगों के लिए आकर्षण बना हुआ है। यह मंडल हर साल बप्पा की 20-25 फुट ऊंची मूर्ति लाते हैं। इनकी खासियत यह है कि इनका स्वरूप खेतवाड़ी के गणराज से मेल खाता है। बप्पा को विराजमान करने के लिए हर साल नए नए शीश महल बनाए जाते हैं। हर साल विविध स्पर्धा के साथ साथ शिविर का भी यहां पर आयोजन होता है। पिछले 18 सालों से इस मंडल के अध्यक्ष रणजीत माधुर हैं।