वीकेंड पर ले अजमेर घूमने का मजा, करें इन 5 जगहों की सैर

भारत देश को अपनी प्राकृतिक सुन्दरता और सादगी की वजह से पर्यटन कि दृष्टि से बहुत अच्चा माना जाता हैं। बात की जाए राजस्थान के अजमेर की तो यह अपनी संस्कृति और धार्मिक एकता के लिए जाना जाता हैं। ऐतिहासिक दृष्टि से भी अजमेर का विशेष महत्व माना जाता हैं। अगर इस वीकेंड अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अजमेर एक बेहतरीन जगह साबित होगी। तो आइये जानते हैं अजमेर की उन जगहों के बारे में जहां की सैर वीकेंड पर घूमने का पूरा मजा देगी। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

आनासागर झील

अगर आपको बोटिंग और पानी वाली जगहें देखने का शौक है तो आप यहां की कृत्रिम झील में जा सकते है। पहाड़ियों से घिरी हुई इस झील के किनारे एक सुदंर बाग भी बना हुआ है। दौलत बाग के नाम से मशहूर इस बाग में आप रंग-बिरंगे फूल देख सकते है।

नसिया मंदिर

भारत में मशहूर अजमेर के इस 2 मंजिला भवन में लकड़ी की गिल्ट पर जैन पौराणिक कथाओं की छवियां और पुरानी जैन की छवि दिखाई देती है। इस भवन की लकड़ी में सोना लगाया गया है, जिसके कारण इसे सोने की नगरी भी कहा जाता है।

संग्रहालय

इस शहर की संस्कृति को और भी करीब से जाने के लिए आप यहां मशहूर संग्रहालय में जा सकते है। पहले यह संग्रहालय अकबर का महल हुआ करता था लेकिन लाल बलुआ पत्थरों से बने इस भवन को आज के समय में संग्रहालय बना दिया गया है।

ख्वाजा साहब की दरगाह

दक्षिण अजमेर में मौजूद ख्वाजा साहब की दरगाह पर हर धर्म के लोग आकर चादर चढ़ाते है। धार्मिक होने के साथ-साथ इस दरगाह की खूबसूरती भी पूरी दुनिया में फैमस है।

ढाई दिन का झोपड़ा

अजमेर में घूमने वाले लोग इस ढाई दिन का झोपड़े को देखने को जरूर आते है। इस संस्कृत कॉलेज मंदिर में आप इंडो-इस्लामिक वास्तुकला का नमूना देख सकते है। इस मंदिर को बनाने का काम ढाई दिन में पूरा किया गया थी, जिसके कारण इसका यह नाम पड़ा।